फेसबुक वाल पर लगाया सुलतानपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख को अभिमन्यु दिखाने वाला कार्टून, FIR दर्ज

इंटरनेट मीडिया में वायरल पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू के अनुज व ब्लाक प्रमुख रहे यशभद्र सिंह मोनू को अभिमन्यु दर्शाने वाले कार्टून मामले में एक युवक काे कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया है। वह अपने फेसबुक वाल पर इस पोस्टर को लगाया था।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 03:20 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 03:20 PM (IST)
फेसबुक वाल पर लगाया सुलतानपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख को अभिमन्यु दिखाने वाला कार्टून, FIR दर्ज
फेसबुक वाल पर सुलतानपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख को अभिमन्यु दिखाने वाला कार्टून लगाने पर युवक पर मुकदमा दर्ज।

सुलतानपुर, जेएनएन। इंटरनेट मीडिया में वायरल पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू के अनुज व ब्लाक प्रमुख रहे यशभद्र सिंह मोनू को अभिमन्यु दर्शाने वाले कार्टून मामले में एक युवक काे कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया है। वह अपने फेसबुक वाल पर इस पोस्टर को लगाया था। इसे देखकर बीट दारोगा ने संज्ञान में ले लिया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। युवक ने सीएम को भेजी गई पूर्व विधायक सोनू सिंह की चिट्ठी भी वायरल की है।

इंटरनेट मीडिया में मीडिया पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख यश भद्र सिंह मोनू का एक पोस्टर वायरल हुआ है। जिसमें उन्हें महाभारत कालीन अभिमन्यु के रूप में दिखाया गया है। उनके चारों तरफ भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा, सांसद मेनका संजय गांधी, विधायक द्वय सूर्यभान सिंह व राजेश गौतम, पूर्व मंत्री विनोद सिंह, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष के पति शिव कुमार सिंह व एसपी डॉ विपिन मिश्र को आक्रामक मुद्रा में चित्रित किया गया है। इतना ही नहीं, इन सभी के हाथ में तलवार होना भी दिखाया गया है। वायरल पोस्टर को लेकर जिला पुलिस के सोशल मीडिया सेल ने पड़ताल भी की थी। वायरल इसी पोस्टर को सखौली खुर्द गांव निवासी अजीत कुमार (22) ने अपने फेसबुक वॉल पर लगाया था। इस पर अजीत के ही फेसबुक मित्रों ने कमेंट भी किये थे। इसकी जानकारी इलाकाई पुलिस को हुई तो वह मामले का स्वतः संज्ञान ले लिया। हालाकि बाद में अजीत ने इस पोस्ट को फेसबुक से हटा दिया था। बीट इंचार्ज व दारोगा दया शंकर मिश्र के मुताबिक इस पोस्टर में पूर्व प्रमुख को प्रताड़ित होना दिखाया गया है। जो एक विशेष वर्ग की भावना को आहत करने वाला है।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि दारोगा मिश्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी