लखनऊ में नकली अम्‍मी-अब्‍बू से म‍िलाकर क‍िया न‍िकाह, दोस्‍तों से संबंध बनाने से इनकार पर पीटा

पीड़िता ने जब विरोध जताया तो उसकी पिटाई कर दी। महिला का कहना है कि आरोपित डालीगंज निवासी असद रईस ने महिला से वर्ष 2018 में निकाह किया था। इसके लिए उसने एक महिला व पुरुष को अपने माता पिता के रूप में मिलवाया।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 06:39 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 06:39 PM (IST)
लखनऊ में नकली अम्‍मी-अब्‍बू से म‍िलाकर क‍िया न‍िकाह, दोस्‍तों से संबंध बनाने से इनकार पर पीटा
झांसे में लेकर की शादी, दुष्कर्म के बाद कराया गर्भपात ।

लखनऊ, जेएनएन। विधवा को प्रेम जाल में फंसाकर उससे शादी करने और फिर दुष्कर्म के बाद गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने ठाकुरगंज थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि आरोपित ने झांसे में लेकर उससे शादी की थी। इसके बाद दवा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोपित महिला पर अपने साथियों से भी सम्बंध बनाने का दबाव बनाने लगा।

पीड़िता ने जब विरोध जताया तो उसकी पिटाई कर दी। महिला का कहना है कि आरोपित डालीगंज निवासी असद रईस ने महिला से वर्ष 2018 में निकाह किया था। इसके लिए उसने एक महिला व पुरुष को अपने माता पिता के रूप में मिलवाया। बाद में पता चला कि दोनों उसके माता पिता नहीं थे। आरोपित ने महिला को ठाकुरगंज में किराए के कमरे में रखा था। पीड़िता को जब पता चला कि आरोपित ने फर्जी माता पिता को सामने खड़ा कर निकाह किया है तो उसने आपत्ति जताई। इसपर आरोपित मारपीट करने लगा। असद रईस ने व्यापार में नुकसान होने की बात कही और महिला पर कुछ लोगों से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। पीड़िता के इंकार करने पर वह तीन तलाक की धमकी देने लगा। परेशान होकर महिला ने असद रईस के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी