सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज

फरहत अंसारी के खिलाफ अपराधिक षड्यंत्र गबन धोखाधड़ी समेत आइपीसी की छह गंभीर धाराओं में एफआइआर दर्ज कराई गई है। निष्क्रांत संपत्ति पर अवैध कब्जे को लेकर दर्ज हुई एफआइआर। निष्क्रांत संपत्ति राज्य सरकार में निहित होती फिर भी बनवाया मकान।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 02:05 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 02:05 PM (IST)
सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज
फरहत अंसारी के खिलाफ अपराधिक षड्यंत्र, गबन, धोखाधड़ी समेत आइपीसी की छह गंभीर धाराओं में एफआइआर दर्ज कराई गई है।

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में एफआइआर दर्ज कराई गई है। फरहत अंसारी के खिलाफ अपराधिक षड्यंत्र, गबन, धोखाधड़ी समेत आइपीसी की छह गंभीर धाराओं में एफआइआर दर्ज कराई गई है। 

दरअसल, जियामऊ के लेखपाल की तहरीर पर हजरतगंज थाने आइपीसी की धारा 120B,420, 447, 448 और 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है। निष्क्रान्त संपत्ति पर अवैध कब्जे को लेकर एफआइआर दर्ज हुई है। निष्क्रांत संपत्ति राज्य सरकार में निहित होती है। इस संपत्ति पर निजी स्वामित्व नहीं हो सकता। फरहत अंसारी ने डालीबाग तिलक मार्ग स्थित निष्क्रांत संपत्ति पर कुछ अन्य दबंगों के साथ मिलकर अवैध रूप से मकान का निर्माण करा लिया। करोड़ों रुपये की निष्क्रांत संपत्ति पर अवैध कब्जे से राज्य सरकार के राजस्व को घाटा हो रहा है। ऐसी किसी संपत्ति का राज्य सरकार की ओर से किसी को आवंटन भी नहीं हुआ, फिर भी फरहत अंसारी की ओर से उसपर कब्जा कर रखा गया है।

chat bot
आपका साथी