लखनऊ में पेंट हाउस में भीषण आग, धुंए के गुबार और ताबड़तोड़ धमाकों से दहला इलाका; तीन घंटे बाद पाया गया काबू

लखनऊ की निशातगंज की पहली गली में एक घर के पहले तल पर रह रहा व्यवसायी का परिवार आग में फंसा स्थानीय युवक और दमकल कर्मियों ने सुरक्षित निकाला गया। बाम्बे पेंट हाउस में लगी आग दमकल कर्मियों ने तीन घंटे पाया आग पर काबू।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 07:19 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 07:19 PM (IST)
लखनऊ में पेंट हाउस में भीषण आग, धुंए के गुबार और ताबड़तोड़ धमाकों से दहला इलाका; तीन घंटे बाद पाया गया काबू
लखनऊ के निशातगंज की पहली गली में एक पेंट हाउस में भीषण आग लग गई।

लखनऊ, जेएनएन। निशातगंज पहली गली में स्थित बाम्बे पेंट हाउस में बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पेंट हाउस के ऊपर द्वितीय तल पर व्यवसायी की पत्नी और बच्चे थे जो फंस गए। चीख पुकार कर रहे थे। यह देख पड़ोस में रहने वाला एक युवक पड़ोसी की छत से व्यवसायी के घर में कूदा। इस बीच दमकल कर्मी भी पहुंच गए। इसके बाद दमकल कर्मियों की मदद से व्यवसायी की बेटी, बेटे, छोटे भाई और पत्नी को सुरक्षित निकाल लिया। दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

निशातगंज पहली गली में रहने वाले रेहान का दो मंजिला मकान है। ग्राउंड फ्लोर पर उनका बाम्बे पेंट हाउस के नाम से पेंट का कारोबार है। दूसरे तल पर परिवार रहता है। बुधवार दोपहर एकाएक दुकान के पीछे गोदाम में आग लग गई। धुंए और आग की एकाएक लपटें निकलती रेहान भागे शोर मचाने लगे। आस पड़ोस के लोग आ गए। पानी फेंकने लगे। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने दमकल को सूचना दी। इस बीच आग की तपिश के कारण दुकान और गोदाम में रखे केमिकल के ड्रम ताबड़तोड़ धमाकों के साथ फटने लगे। केमिकल के ड्रम फटने से धुंए का भीषण गुबार उठा। कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। वहीं, दूसरे तल पर रह रही व्यवसायी की पत्नी मोबिना, बेटा अदीब, बेटी आयशा और छोटा भाई फंस गया। दमकल कर्मियों की मदद से उन्हें पड़ोसी की छत से सुरक्षित निकाला गया। सुरक्षा के दृष्टि से आस पड़ोस के मकान में रहने वाले लोग घरों के बाहर आ गए। दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दर्जन भर से अधिक गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया।

पड़ोसी ने घर के कूदकर दमकल कर्मियों की मदद से कंबल से ढककर निकाला परिवार को: अग्निकांड के दौरान रेहान की पत्नी, बेटा और बेटी दूसरे तल पर फंस गई। भीषण आग और धुंए के गुबार के कारण तीनों बेहाल थे। सभी चीख पुकार कर रहे थे। यह देख पड़ोस में रहने वाला शादाब रेहान के घर से सटे मुदस्सर के मकान की छत पर पहुंचा और उसने परिवार को बचाने के लिए व्यवसायी के घर में छलांग लगा दी। आग में फंसे परिवार को ढांढस बंधाया। उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए जुगाड़ करने लगा। जीने से आग की लपटें निकल रही थीं। मोहल्ले में बिजली विभाग के कर्मी कुछ काम कर रहे थे। वह दौड़कर उसने लंबी सीढ़ी ले आए। इसके बाद आग में फंसे बच्चों को कंबल से ढककर निकाला जाने लगा। इस बीच दमकल कर्मी भी पहुंच गए। सीएफओ और एफएसओ हजरतगंज के निर्देशन में चार जवान पड़ोसी के घर के रास्ते रेहान के मकान में पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू कर आनन फानन रेहान की पत्नी और बेटी को सुरक्षित निकाल लिया।

सीएफओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि आग के दौरान मकान में फंसे परिवार को सुरक्षित निकाल लिया गया है। कोई हताहत नहीं हुआ है। आग शार्ट सर्किट के कारण लगी थी। अग्निकांड के दौरान खाना खा रहा था परिवार, थाली छोड़ भागे बच्चे और पत्नी अग्निकांड के दौरान रेहान की पत्नी और बच्चे खाना खा रहे थे। उन्होंने बताया कि खाना खाते समय एकाएक उन्होंने खिड़की की ओर देखा तो बाहर भीषण धुंआ था। रेहान बाहर से चीख पुकार कर रहे थे। सभी खाना छोड़कर घर के पिछले कमरे की ओर भागे। धुंए के कारण दम घुट रहा था। तो उन्होंने मुंह पर कपड़ा ढक लिया। इससे कुछ राहत मिली। कुछ देर बाद पड़ोस में रहने वाला शादाब जब कूदा तो उन्हें तसल्ली मिली।

chat bot
आपका साथी