लखीमपुर: शराब पिलाने का विरोध करने पर पिता ने किशोर को मारी थी गोली, अभियुक्त की तलाश जारी

लखीमपुर के थाना निघासन क्षेत्र में गुरुवार रात 13 वर्षीय किशोर को गोली मारकर घायल किया जाने की घटना का कारण पुलिस ने पता लगा लिया है। पुलिस का कहना है कि किशोर के पिता को उसे जबरन शराब पिलाते थे जिसका विरोध करने पर उसे गोली मार दी गई।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 11:36 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 11:36 AM (IST)
लखीमपुर: शराब पिलाने का विरोध करने पर पिता ने किशोर को मारी थी गोली, अभियुक्त की तलाश जारी
लखीमपुर में किशोर को पिता ने शराब न पीने पर गोली मारकर घायल किया था, पुलिस ने किया खुलासा।

लखीमपुर, जेएनएन। थाना निघासन क्षेत्र में गुरुवार रात 13 वर्षीय किशोर को गोली मारकर घायल किया जाने की घटना का कारण पुलिस ने पता लगा लिया है। पुलिस का कहना है कि किशोर के पिता को उसका जानने वाला अक्सर शराब पिलाता था, जिसका विरोध किशोर को था। इसी कारण उस पर जानलेवा हमला किया गया है।

निघासन थाने के ग्राम रतनगंज निवासी रामकुमार के 13 वर्षीय पुत्र करन को गुरुवार रात गांव के हैं अरुण यादव ने तमंचे से गोली मार दी थी, जिससे करन गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसपी विजय ढुल ने बताया कि करन का पिता रामकुमार अरुण यादव के यहां ट्रैक्टर चलाने का काम करता है। इस कारण रामकुमार और अरुण यादव की अच्छी मेलजोल है और दोनों अक्सर एक साथ बैठकर शराब पीते थे। इस पर करन को एतराज था और वह इसका विरोध करता था। गुरुवार देर शाम भी करन ने  अपने पिता को अरुण यादव द्वारा शराब पिलाए जाने का विरोध किया। जिस पर करन का अरुण से वाद विवाद हुआ, जिसमें अरुण ने करन को तमंचे से गोली मार दी। एसपी ने बताया कि घायल करन का पुलिस की देखरेख में उपचार कराया जा रहा है। अभियुक्त अरुण यादव की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

chat bot
आपका साथी