लखीमपुर में संपत्ति के विवाद में बूढ़े पिता की हत्या, बेटे और चार पोतों ने म‍िलकर द‍िया घटना को अंजाम

पुलिस के मुताबिक महादेव अपने छोटेे बेटा पप्पू वर्मा के साथ गांधीनगर में रहते थे। पिता ने अपनी सारी संपत्ति अपने छोटे बेटे पप्पू वर्मा के नाम कर दी है। बताया जा रहा है कि इसी बात से क्षुब्ध होकर बड़े बेटे हत्या कर दी।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 10:41 AM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 10:41 AM (IST)
लखीमपुर में संपत्ति के विवाद में बूढ़े पिता की हत्या, बेटे और चार पोतों ने म‍िलकर द‍िया घटना को अंजाम
सिर पर बांके से वार कर की बुजुर्ग प‍िता की हत्या।

लखीमपुर, जेएनएन। सदर कोतवाली इलाके में मंगलवार सुबह रिश्तो को तार-तार कर देने वाली एक बड़ी घटना सामने आई। इसमें एक वृद्ध को उसके बड़े बेटे और चार पौत्रों ने मिलकर बांके के प्रहार से मार डाला। घटना के पीछे संपत्ति के लालच और इसी विवाद को कारण बताया जा रहा है। एसपी का कहना है जल्द ही आरोपित गिरफ्तार किए जाएंगे। घटना शहर की देवकली रोड पर स्थित मुहल्ला गांधीनगर की है।

मूल रूप से कोतवाली क्षेत्र के ही ग्राम भानपुर गौरतारा के निवासी 85 वर्षीय महादेव मुहल्ला गांधीनगर में अपने छोटे बेटे पप्पू वर्मा के पास रहते हैं। मंगलवार सुबह तकरीबन छह बजे महादेव का बड़ा बेटा शिवबालक अपने चार पुत्रों अमन, सुधाकर, दिवाकर व सुभाष के साथ मुहल्ला गांधीनगर आया। यहां उसने अपने पिता महादेव के घर जाकर उनके सिर पर बांके से वार कर उनकी हत्या कर दी। मामला संपत्ति का बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक महादेव का छोटा बेटा पप्पू वर्मा गांधीनगर में मकान बनवा कर रह रहा है। पिता महादेव भी उसी के पास रहते थे। पिता ने अपनी सारी संपत्ति अपने छोटे बेटे पप्पू वर्मा के नाम कर दी है। बताया जा रहा है कि इसी बात से क्षुब्ध होकर बड़े बेटे शिव बालक ने मंगलवार की सुबह अपने बेटों के साथ आकर पिता महादेव की हत्या कर दी। एसबीबीजे ढुल ने बताया की मामले की सफाई और पुलिस ने दर्ज कर ली है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी