सीतापुर में खेत की स‍िंंचाई करने गए किसान की गोली मारकर हत्या, नौकर लापता

महोली के गांव सीतारामपुर निवासी 55 वर्षीय रामनिवास पुत्र सीताराम शनिवार देर शाम खेत मे खड़ी फसल की सिंचाई करने निकले थे। उनके साथ गांव का ही नौकर सर्वेश पुत्र माधव भी खेत आया था। सुबह रामनिवास का बेटा खेत पहुंचा तो उसे पिता की हत्या की जानकारी हुई।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 10:58 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 10:58 AM (IST)
सीतापुर में खेत की स‍िंंचाई करने गए किसान की गोली मारकर हत्या, नौकर लापता
किसान की गोली मारकर हत्या की गई। साथ आया नौकर लापता है।

सीतापुर, संवादसूत्र। देर शाम सिंचाई करने आए किसान का शव खेत मे मिला। किसान की गोली मारकर हत्या की गई। साथ आया नौकर लापता है। सुबह किसान को चाय देने पहुंचे बेटे को उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। लापता नौकर की तलाश की जा रही है।

महोली के गांव सीतारामपुर निवासी 55 वर्षीय रामनिवास पुत्र सीताराम शनिवार देर शाम खेत मे खड़ी फसल की सिंचाई करने निकले थे। उनके साथ गांव का ही नौकर सर्वेश पुत्र माधव भी खेत आया था। सुबह करीब छह बजे रामनिवास का बेटा रणधीर चाय लेकर खेत पहुंचा तो देखा कि पिता की हत्या कर दी गई है। रामनिवास को गोली मारी गई। बताया जा रहा है कि गोली सिर के पास लगी। वहीं नौकर सर्वेश अपनी चारपाई पर नहीं था। बेटे ने नौकर को खेत मे तलाश किया तो उसका पता नहीं चला। किसान की हत्या की जानकारी पर ग्रामीण जमा हो गए। आसपास गांवों के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है।

आखिर कहां गया नौकर सर्वेश : ग्रामीणों ने नौकर सर्वेश की काफी देर तक खोजबीन की। आशंका जताई जा रही है कि हमलावर, सर्वेश को पकड़कर साथ तो नहीं ले गए। वहीं पुलिस कई अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक का मोबाइल भी गायब है।

खेत मे दो चारपाई, एक पर शव एक खाली : किसान रामनिवास ने अपने व नौकर के लिए अलग-अलग चारपाई का इंतजाम किया था। सुबह एक चारपाई पर किसान का शव पड़ा था। नौकर की चारपाई खाली थी। फावड़ा व अन्य चीजें पास में ही पड़ी थी। किसान की हत्या से गांव में मातम का माहौल है। किसी रंजिश की बात भी सामने नही आई है।

chat bot
आपका साथी