बाराबंकी में व‍िवाह समारोह में गए किसान की पीट-पीटकर हत्या, प्रधान सहित पांच नामजद

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। मृतक के पूरे शरीर में चोटों के निशान हैं जिससे स्पष्ट है कि हमलावरों ने किस बेरहमी से उसकी हत्या की है। सीओ नवीन सिंह ने बताया कि नामजद संदीप नवनिर्वाचित प्रधान है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 12:49 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 12:49 PM (IST)
बाराबंकी में व‍िवाह समारोह में गए किसान की पीट-पीटकर हत्या, प्रधान सहित पांच नामजद
जानलेवा हत्या का नामजद आरोपित था मृत शंभू। रंजिश के पीछे बताया जा रहा चुनावी कारण।

बाराबंकी, जेएनएन। वैवाहिक कार्यक्रम के लिए घर से निकले एक किसान की लाठी-डंडा से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव सोमवार भोर सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला। मृतका की पत्नी ने गांव के प्रधान सहित पांच लोगों पर रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस तीन नामजद लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

लोनीकटरा के बलाखेरा मजरे खैराबीरू गांव में रहने वाला शंभू रावत 45 रविवार रात गांव के स्व. रमेश की पुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में गया था। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सोमवार भोर उसका शव गांव के पश्चिम में स्थित कल्लू के मेंथा खेत में शंभू का शव पड़ा मिला। उसे लाठियाें से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा गया था। मृतका की पत्नी मैका का आरोप है कि वैवाहिक कार्यक्रम में गांव के ही संदीप सिंह, विशेषर, सुरेश, देशराज और सुखदेव मिले थे। जहां संदीप सिंह के संरक्षण में चारों ने उसपर घर जाते समय हमला कराकर हत्या कर दी। शंभू के साथ मौजूद पारस नाथ पर भी हमलाकर आरोपितों ने घायल दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और शव को पीएम के लिए भेजा है। मृतक के पूरे शरीर में चोटों के निशान हैं, जिससे स्पष्ट है कि हमलावरों ने किस बेरहमी से उसकी हत्या की है। सीओ नवीन सिंह ने बताया कि नामजद संदीप नवनिर्वाचित प्रधान है। इससे पूर्व वह प्रधान प्रतिनिधि था। होली में भी दोनों पक्षों पर मारपीट हुई थी। गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।

जानलेवा हमले का आरोपित था शंभू : होली से पूर्व दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसमें विशेषर ने शंभू, मलखान, रामसेवक, सैनी और पिंटू पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। इस वारदात के पीछे चुनावी रंजिश भी बताई जा रही है, लेकिन कोई इस संबंध में कोई स्पष्ट बोलने को तैयार नहीं है। एएसपी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि रंजिश का मुख्य कारण पता किया जा रहा है। तीन लोगों को पकड़कर उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी