सेना में भर्ती नहीं हो सका तो बन गया फर्जी लेफ्टिनेंट कर्नल, मिलिट्री इंटेलीजेंस की सूचना पर अयोध्‍या में ग‍िरफ्तार

जांच में पुख्ता जानकारी उपलब्ध होने के बाद सोमवार को एमआई ने कैंट पुलिस को आलोक के बारे में जानकारी दी कि वह कार से लखनऊ से बिहार की ओर जा रहा है। सूचना मिलने के बाद सआदतगंज चौकी प्रभारी विवेक राय ने आरक्षियों के साथ चेकिंग शुरू कर दी।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 03:51 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:28 AM (IST)
सेना में भर्ती नहीं हो सका तो बन गया फर्जी लेफ्टिनेंट कर्नल, मिलिट्री इंटेलीजेंस की सूचना पर अयोध्‍या में ग‍िरफ्तार
मिलिट्री इंटेलीजेंस के इनपुट पर कैंट पुलिस ने की गिरफ्तारी।

अयोध्या, संवाद सूत्र। मिलिट्री इंटेलीजेंस के इनपुट पर कैंट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सेना के फर्जी लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से नकली पहचान पत्र और नगदी बरामद हुई है। पकड़ा गया युवक बिहार के अररिया फारविसगंज निवासी आलोक कुमार कश्यप है। आलोक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन में सामने आया युवक ने सैन्य कर्मियों को मिलने वाली छूट का लाभ उठाने के लिए सैन्य अधिकारी का फर्जी पहचान पत्र बनाया था। पहचान पत्र की मदद से वह टोल प्लाजा पर टोल टैक्स से छूट भी प्राप्त करता था।

मिलिट्री इंटेलीजेंस को आलोक के बारे में इनपुट मिला था। जांच में पुख्ता जानकारी उपलब्ध होने के बाद सोमवार को एमआई ने कैंट पुलिस को आलोक के बारे में जानकारी दी कि वह कार से लखनऊ से बिहार की ओर जा रहा है। सूचना मिलने के बाद सआदतगंज चौकी प्रभारी विवेक राय ने आरक्षियों के साथ चेकिंग शुरू कर दी। कुछ ही देर में कार से जा रहे आलोक को पुलिस ने घेर कर रोक दिया। तलाशी के दौरान उसके पास से सेना के लेफ्टिनेंट का फर्जी पहचान पत्र बरामद हुआ। छानबीन की गई तो ज्ञात हुआ कि सेना से उसका कोई सरोकार नहीं है। तलाशी में उसके पास से 2500 रुपये भी बरामद हुए हैं।

पुलिस ने आलोक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि वह सेना में भर्ती होने चाहता था, लेकिन भर्ती न हो पाने के कारण उसने गूगल की मदद से सेना के लेफ्टिनेंट का फर्जी पहचान पत्र तैयार किया। इसी पहचान पत्र की मदद से वह टोल टैक्स में छूट भी पा जाता था। चौकी प्रभारी विवेक राय ने बताया कि आलोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी