युवतियों को अपने जाल में फंसाने वाला मध्य प्रदेश के भिंड का फर्जी लेफ्टिनेंट अयोध्या से गिरफ्तार

UP Crime मध्य प्रदेश में इंटरनेट मीडिया की निगरानी कर रही मिलिट्री इंटेलिजेंस की नजर सौरभ की फेसबुक प्रोफाइल पर पड़ी तो मामला काफी संगीन लगा। इसके बाद मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखी ।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 04:37 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 04:38 PM (IST)
युवतियों को अपने जाल में फंसाने वाला मध्य प्रदेश के भिंड का फर्जी लेफ्टिनेंट अयोध्या से गिरफ्तार
कैंट पुलिस की गिरफ्त में आए सौरभ के पास से सेना की कई वर्दी भी मिली

अयोध्या, जेएनएन। सैनिकों के हनी ट्रैप में फंसने के सैकड़ों मामलों के बीच में रामनगरी अयोध्या में नया मामला सामने आया है। यहां से सोमवार को मध्य प्रदेश के भिंड के युवक सौरभ सिंह उर्फ दीपू सिंह को गिरफतार किया गया है, जो कि अपने को सेना में लेफ्टिनेंट बताकर लड़कियों को जाल में फंसाता था। कैंट पुलिस की गिरफ्त में आए सौरभ के पास से सेना की कई वर्दी भी मिली है। मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर अयोध्या कैंट की सेना के फर्जी पैरा कमांडो सौरभ को दबोचा।

अयोध्या में पुलिस ने महिलाओं को झांसे में लेकर शोषण करने वाले एक फर्जी सैन्य अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सेना के पैरा कमांडो का लेफ्टिनेंट बता कर इंटरनेट मीडिया के माध्यम से युवतियों से दोस्ती करने के बाद उन्हेंं जाल में फंसा कर उनकी भावनाओं से खेलने वाले सौरभ ने कई युवतियों से धन उगाही भी की थी। सौरभ सिंह उत्तर प्रदेश में मथुरा में अपनी ससुराल में रहता है। सोमवार को सआदतगंज के पास थाना थाना प्रभारी कैंट एके सिंह और उनकी टीम ने सौरभ की गिरफ्तारी की।

मध्य प्रदेश में इंटरनेट मीडिया की निगरानी कर रही मिलिट्री इंटेलिजेंस की नजर सौरभ की फेसबुक प्रोफाइल पर पड़ी तो मामला काफी संगीन लगा। इसके बाद मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखी । सोमवार को मिलिट्री इंटेलीजेंस को उसके रामनगरी पहुंचने का इनपुट मिलते ही कैंट पुलिस की मदद से उसे दबोच लिया गया। सौरभ सिंह उर्फ दीपू सिंह मध्य प्रदेश के भिंड जिला के भवनपुरा फूप का निवासी है।

पूछताछ में सामने आया है कि अपने को विशिष्ट व्यक्ति बताकर महिलाओं को जाल में फंसा कर शोषण करना उसका शौक है। सौरभ के जाल में कई महिलाएं थीं। किसी महिला को लेफ्टिनेंट तो किसी को कैप्टन बताकर वह अपने चंगुल में फंसाता था। सौरभ के पास से बरामद मोबाइल में बड़े-बड़े जनप्रतिनिधियों से उसे पुरस्कार प्राप्त करते तस्वीरें भी मिली हैं। छानबीन में पाया गया है कि एडिट करके ये फर्जी तस्वीरें बनाई गई हैं। महिलाओं को प्रभाव में लेने के लिए वह इन तस्वीरों का प्रयोग करता था।

अयोध्या के एएसपी पलाश बंसल ने बताया कि सौरभ सिंह के पास से सेना की वर्दी, फ्लैप, पहचान पत्र, बलिदान बैच आदि वस्तुएं बरामद मिली है। इससे पहले भी बीती तीन मार्च को लखनऊ जीआरपी ने भी उसे फर्जी सैन्य अधिकारी बनने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज था। वहां से जमानत पर छूटने के बाद वह फिर इसी अपराध में लिप्त हो गया।  

chat bot
आपका साथी