बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य की फेसबुक आइडी हैक, डाली गई आपत्तिजनक टिप्पणी; लखनऊ में FIR

श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी एवं बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या की साइबर जालसाजों ने फेसबुक आइडी हैक कर ली। इंस्पेक्टर गौतमपल्ली अनूप सिंह ने बताया कि बीते शुक्रवार को सांसद को फेसबुक आइडी हैक होने की जानकारी हुई थी।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 10:22 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 08:11 AM (IST)
बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य की फेसबुक आइडी हैक, डाली गई आपत्तिजनक टिप्पणी; लखनऊ में FIR
पोस्ट से सांसद की प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास, गौतमपल्ली थाने में दर्ज हुआ मुकदमा।

लखनऊ, जेएनएन। साइबर हैकरों ने बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्या की फेसबुक आइडी हैककर दूसरी उनके नाम से दूसरी आइडी बनाई। इसके बाद आपत्तिजनक पोस्ट डाली। जानकारी होने पर सांसद ने गौतमपल्ली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद साइबर क्राइम सेल समेत पुलिस की कई टीमें पड़ताल में लग गई हैं।

श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी एवं बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या की साइबर जालसाजों ने फेसबुक आइडी हैक कर ली। इंस्पेक्टर गौतमपल्ली अनूप सिंह ने बताया कि बीते शुक्रवार को सांसद को फेसबुक आइडी हैक होने की जानकारी हुई थी। उन्होंने बताया कि साइबर जालसाजों ने उनके नाम से दूसरी आइडी बना ली। इसके बाद आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। पोस्ट से सांसद की प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि सांसद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साइबर क्राइम सेल की टीम फेसबुक आइडी के आइपी एड्रेस के आधार पर हैकर को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। पुलिस की कई टीमें लगी हैं।

रेलवे कर्मी के खाते से उड़ाए 74 हजार : साइबर जालसाजों ने रेलवे कालोनी आलमबाग निवासी रेलवे कर्मी सोनम को बातों में फंसाकर खाते से 74 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बीते तीन मई को सोनम के पास फोन आया था। बातों में फंसाकर जालसाजों ने खाते की जानकारी ली और रुपये उड़ा दिए थे। मैसेज आने पर उन्हें जानकारी हुई।

व्यवसायी से ठगे 1.81 लाख रुपये : नाका के आर्यनगर निवासी कैलाश चंद्र अग्रवाल की गौरांग इंडस्ट्रीज के नाम से फर्म है। उन्होंने बताया कि पांडेयगंज गल्ला मंडी स्थित ब्रांच से मोहिबुल्लापुर भरतनगर निवासी पंकज सिंह ने बीते जून, जुलाई और अगस्त 2019 में दाल खऱीदी थी। दाल के 1.81 लाख रुपये की चेक उन्होंने फरवरी में दी थी। चेक बाउंस हो गई। विरोध किया और रुपयों की मांग की तो पंकज ने टाल मटोल किया। फिर धमकाने लगे। इसके बाद अधिकारियों को मामले की जानकारी देकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

दो युवकों पर हमला : आरोपित गिरफ्तार कुकरैल बंधे के पास शुक्रवार रात शिक्तनगर निवासी विक्रम यादव दोस्त शफीक केसाथ खड़े थे। आरोप है कि इस बीच क्षेत्र में रहने वाले शहाबुद्दीन, मुईनुद्दीन, रहमान, मो. उमर और एक महिला पहुंची। उक्त लोगों ने गाली-गलौज की और फिर हमला बोल दिया। हमले में विक्रम और शफीक घायल हो गए। इंस्पेक्टर गाजीपुर प्रशांत मिश्र ने बपताया कि 21 मार्च को भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। विक्रम की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी