रटने के बजाए अब लिखकर करें अभ्यास, ठीक से किया अध्ययन दिलाएगा मुकाम

बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी में बेहतर लाने के लिए प्रवक्ता हृदयेश त्रिपाठी ने दिए टिप्स।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 07:44 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 07:30 AM (IST)
रटने के बजाए अब लिखकर करें अभ्यास, ठीक से किया अध्ययन दिलाएगा मुकाम
रटने के बजाए अब लिखकर करें अभ्यास, ठीक से किया अध्ययन दिलाएगा मुकाम

लखनऊ, जेएनएन। अंग्रेजी के पाठ बेहद महत्वपूर्ण हैं। इन्हें ठीक से पढ़ें और चैप्टर को समझें। ऐसा करने से पेपर के सेक्शन 'ए' पर मजबूत पकड़ हो जाएगी। विद्यार्थी प्रोज, पोएट्री व शॉर्ट स्टोरीज आदि के प्रश्नों को हल कर 50 फीसद नंबर आसानी से हासिल कर सकते हैं। शुक्रवार को दैनिक जागरण कार्यालय में प्रवक्ता हृदयेश त्रिपाठी मौजूद रहे। उन्होंने अंग्रेजी में बेहतर अंक के टिप्स दिए।

प्रश्न : ग्रामर कठिन लगती है, क्या करूं। (शिवांश मिश्र, लखीमपुर)

उत्तर : ग्रामर को ठीक करने के लिए पहले टेंस को पढ़ें। वही ग्रामर का आधार है। जितना ट्रांसलेशन का अभ्यास करोगे, उतना ही अच्छा रहेगा।

प्रश्न : कौन से निबंध महत्वपूर्ण हैं, जो आ सकते हैं। (रंजीत, जौनपुर)

उत्तर : स्वच्छ भारत, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, प्रदूषण, जीएसटी प्रमुख मुद्दे हैं। इन पर निबंध तैयार कर लें।

प्रश्न : अंग्रेजी में अच्छे नंबर कैसे प्राप्त होंगे। (मनीष, रायबरेली)

उत्तर : अच्छे नंबर के लिए पूरा कोर्स पढ़ें। लिटरेचर व ग्रामर दोनों पर फोकस करें। परीक्षा में राइटिंग व स्पेलिंग सही रहे।

प्रश्न : अंग्रेजी का पूरा कोर्स तैयार है। मगर अच्छे नंबर को लेकर घबराहट है। (चांद बाबू, बलरामपुर)

उत्तर : घबराएं नहीं। आत्मविश्वास बनाएं रखें। परीक्षा में प्रश्न न छूटे इसके लिए लिखकर प्रैक्टिस करें।

प्रश्न : तैयारी पिछड़ गई है। अंग्रेजी बहुत टफ लग रही है, क्या करूं। (मो. आदिल)

उत्तर : समय कम है, लेकिन तैयारी अभी भी संभव है। पूरा कोर्स पढऩे के बजाए सलेक्टेड स्टडी करें।

प्रश्न : डायरेक्ट-इन डायरेक्ट कितने नंबर के आएंगे। (आस्तिक, आयोध्या)

उत्तर : दो नंबर का डायरेक्ट-इन डायरेक्ट होंगे। इसके अलावा दो नंबर का ट्रांसफर्मेशन समेत आठ अंक का प्रश्न होगा।

प्रश्न : पोएट्री कैसे तैयार करूं। कोई उपाय बताएं।(हिमांशु, गोंडा)

उत्तर : एनसीईआरटी की किताब से पढ़ें। चैप्टर पूरे न पढ़ पा रहें हों तो बुक में दिया 'एबाउट द लेशनÓ टॉपिक पढ़ें। इसमें पाठ का पूरा सार होता है। सभी पोएट्री कम समय में तैयार हो जाएंगी। 

प्रश्न : 10वीं में हूं। कंपोजीशन समझ में नहीं आ रहे हैं। (आधार , हरदोई)

उत्तर : पहले अंग्रेजी के टॉपिक को हिंदी में समझना सीखें। अंग्रेजी का हिंदी और फिर उसका बिना देखे अंग्रेजी अनुवाद करें। कंपोजीशन और ट्रांसलेशन दोनों तैयार हो जाएंगे।

प्रश्न : 10 वीं में हूं। अंग्रेजी के प्रश्न याद करता हूं। भूल जाता हूं। (अमित कश्यप, गोंडा)

उत्तर : अंग्रेजी को पहले समझें। इसके बाद टॉपिक को लिखकर याद करने की कोशिश करें। यह अभ्यास कई बार करें।

प्रश्न : अंग्रेजी के किन टॉपिक पर ध्यान दूं कि बेहतर अंक आएं। (अनुभव, सीतापुर)

उत्तर :  अंग्रेजी के आने वाले पेपर का सेक्शन-ए लिटरेचर बेस्ड होगा। प्रोज, पोएट्री व शॉर्ट स्टोरी अच्छी तरह पढ़ लो, बेहतर स्कोर लाने में मददगार बनेंगे।

प्रश्न :  इस बार अंग्रेजी का एक ही पेपर होगा, कैसे तैयारी करें। (संजय, बहराइच)

उत्तर : सिंगल पेपर में दो सेक्शन 50-50 नंबर के होंगे। सेक्शन-ए में लिटरेचर और सेक्शन-बी में ग्रामर होगी। स्कोर के लिए सेक्शन ए को बेहतर तरीके से तैयार करें।

प्रश्न : अंग्रेजी के शब्दकोष याद नहीं हो रहे हैं, उपाय बताएं। (अवधेश, बाराबंकी)

उत्तर : अंग्रेजी में शब्दकोष याद करने के लिए पहले उसकी हिंदी समझें। अधिक से अधिक सिनॉनिम्स तैयार करें।

प्रश्न : पोएट्री की व्याख्या करने के सरल उपाय क्या हैं। (दीपिका, अंबेडकर नगर)

उत्तर : पहले पोएट्री की लाइनें पढ़ें। संबंधित टॉपिक किससे मेल खाता है, यह समझें। इसके बाद व्याख्या अपनी भाषा में शब्दों को गढ़कर करें।

प्रश्न : ग्रामर में सिंथेसिस समझ में नहीं आ रहे हैं। (मुस्कान, गोंडा)

उत्तर : यह दो वाक्यों के जोडऩे वाले प्रश्न होते हैं। इसमें कंजंक्शन को मिलाकर जोड़ते हैं। इसके लिए अधिक से अधिक अभ्यास करें।

प्रश्न : ट्रांसलेशन कठिन लगते हैं, कैसे तैयारी करूं। (राहुल, अमेठी)

उत्तर : हिंदी के पूरे वाक्य को सीधा अंग्रेजी करने की न सोचें। लंबी लाइन को टुकड़ों में कर उसकी अंग्रेजी बनाएं। इसमें गाइड की बिना मदद के अभ्यास करेंगे तो जल्दी समझ में आएगा।

प्रश्न : 10वीं में हूं। अंग्रेजी की बेहतर तैयारी कैसे संभव है। (ज्ञानेंद्र मिश्रा, हरदोई)

उत्तर : प्रोज, पोएट्री और शॉर्ट स्टोरी अच्छी तरीके से तैयार कर लें। सेक्शन-ए में स्कोर लें, सेक्शन-बी कमजोर हो जाएगा तब भी बेहतर अंक आ जाएंगे।

प्रश्न : अनसीन पैसेज हल करने का तरीका क्या है। (राहुल, सुलतानपुर)

उत्तर : पहले पैसेज को ध्यान से पढ़ें। उसका अर्थ समझें। इसके बाद पैसेज से आसानी से उत्तर  निकाल सकेंगे।

प्रश्न : अंग्रेजी में इस बार किस पाठ से प्रश्न आने के अधिक संभावना है। (रामदयाल, हरदोई)

उत्तर : इस बार नया पाठ 'होम कमिंग' कोर्स में जुड़ा है। इससे प्रश्न अवश्य आएंगे। ठीक से तैयार कर लें।

इस बार प्रमुख बदलाव दो पेपर के बजाए एक पेपर दो सेक्शन में 100 नंबर का होगा सेक्शन-ए में प्रोज में नया पाठ 'होम कमिंग' जुड़ा सेक्शन-बी ग्रामर से इस बार एप्लीकेशन हटाया गया सेक्शन बी में अंग्रेजी से हिंदी ट्रांसलेशन नहीं आएगा सिर्फ हिंदी से अंग्रेजी ट्रांसलेशन ही 10 नंबर का होगा

पेपर में क्या होंगे प्रश्न

सेक्शन-ए में प्रोज एक्सप्लेनेशन एक प्रश्न आठ नंबर, लघु उत्तरी एक प्रश्न चार नंबर, रिक्त स्थान भरो प्रश्न चार नंबर, विस्तृत उत्तरीय एक प्रश्न आठ नंबर,  पोएट्री एक्सप्लेनेशन एक प्रश्न आठ नंबर, सेंट्रल आइडिया एक प्रश्न छह नंबर, एक परिभाषा व दो उदाहरण के दो सवाल चार नंबर के होंगे।

सेक्शन-बी में डायरेक्ट-इनडायरेक्ट दो नंबर, दो वाक्यों को जोडऩा दो नंबर, ट्रांसफार्मेशन दो नंबर, करेक्शन दो नंबर, इडियक्स एंड फ्रेजेज तीन नंबर, एंटॉनिम्स तीन नंबर, सिनॉनिम्स तीन नंबर, वन वर्ड सब्सटीट्यूशन तीन नंबर, होमाफोंस दो नंबर, व पार्ट वन से ट्रांसलेशन 10 नंबर, निबंध 12 नंबर व अनसीन छह नंबर का आएगा।

गुरु मंत्र  पेपर हल करने से पहले प्रश्नों से संबंधित दिशा-निर्देश पढ़ें जो प्रश्न आते हैं, उन्हें पहले हल करें पाठ्यक्रम में जुड़े नए पाठ को बेहतर तरीके से तैयार करें तय शब्दों से अधिक उत्तर न लिखें स्कोर वाले टॉपिक पर अधिक से अधिक ध्यान दें लिटरेचर को पहले पढ़ेें और उसे समझें। इसके बाद लिखकर याद करें ग्रामर की अधिक से अधिक प्रैक्टिस करें।

chat bot
आपका साथी