फॉर्मूला समझकर गढ़ें परिभाषा, लिखकर अभ्यास पर दें जोर

प्रधानाचार्य व प्रवक्ता अचलेश सिंह ने विद्यार्थियों को कम समय में बेहतर तैयारी के टिप्स दिए।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 07:59 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 07:39 AM (IST)
फॉर्मूला समझकर गढ़ें परिभाषा, लिखकर अभ्यास पर दें जोर
फॉर्मूला समझकर गढ़ें परिभाषा, लिखकर अभ्यास पर दें जोर

लखनऊ, जेएनएन। फिजिक्स में फॉर्मूला अहम हैं। इससे न सिर्फ न्यूमेरिकल हल होंगे, बल्कि परिभाषाएं भी लिखी जा सकती हैं। ऐसे में बार-बार भूलने का झंझट खत्म हो जाएगा। दैनिक जागरण कार्यालय में राजकीय कॉलेज के प्रधानाचार्य व प्रवक्ता अचलेश सिंह मौजूद रहे।
प्रश्न : फिजिक्स के प्रश्न हल करने में क्या सावधानी बरतूं, जिससे नंबर अच्छे मिलें। शकीर अहमद, अमेठी

उत्तर : न्यूमेरिकल से संबंधित डायग्राम बनाएं। रे-डायग्राम के पार्ट क्रम से व सही लिखें। प्रश्न हल करने में यूनिट अवश्य लिखें।
प्रश्न : न्यूमेरिकल समझ में नहीं आ आ रहे हैं, क्या करूं। अनुराग, लखीमपुर

उत्तर : न्यूमेरिकल की एक स्ट्रेटजी है। इसमें पहले वैल्यू नोट कर लें। प्रश्न में जो पूछा गया, उसका डायग्राम से आकलन करें। इसके बाद फॉर्मूला लगाकर हल करें।
प्रश्न: पेपर कैसा आएगा, जल्द हल करने का कोई तरीका बताएं। स्नेहा, रायबरेली

उत्तर : पेपर में कुल 38 प्रश्न आएंगे। इसमें चार विकल्प के प्रश्न होंगे। कम समय में पेपर हल करने के लिए मॉडल पेपर का अभ्यास अधिक करें।
प्रश्न : कक्षा 10 में हूं। प्रकाश के न्यूमेरिकल समझ में नहीं आ रहे। अभिषेक, हरदोई
उत्तर : पहले प्रकाश का चैप्टर पढ़ लें। वैल्यू नोट कर फॉर्मूला लगाने का प्रयास करें। न्यूमेरिकल हल होने लगेंगे।
प्रश्न : सेमी कंडक्टर पाठ समझ में नहीं आ रहा है, क्या करूं। अजय पाल, बाराबंकी

उत्तर: यह थ्योरी वाला चैप्टर है। इसे पढ़कर समझें और वैल्यू पर भी फोकस करें।
प्रश्न : सबसे ज्यादा अंक के प्रश्न किस चैप्टर से आएंगे। ऋषभ, अंबेडकर नगर
उत्तर : सबसे ज्यादा प्रश्न प्रकाशकीय से आएंगे। इसमें 13 नंबर के प्रश्न होंगे। डेरीवेशन, न्यूमेरिकल सही से तैयार कर लें।
प्रश्न : फिजिक्स के कौन से चैप्टर महत्वपूर्ण हैं। आयुषी, गोंडा
उत्तर : अच्छे अंक लाने के लिए पूरा कोर्स पढ़ाना होगा। सभी से प्रश्न आएंगे। वहीं परीक्षा के लिए ऑप्टिक, इलेक्ट्रीसिटी, मैग्नेटिज्म, इलेक्ट्रॉनिक चैप्टर महत्वपूर्ण हैं।
प्रश्न : किन चैप्टर के लिए न्यूमेरिकल पर अधिक फोकस करूं। दीपिका मौर्या, अंबेडकर नगर
उत्तर : इलेक्ट्रीसिटी और ऑप्टिक से अधिक प्रश्न आते हैं। इलेक्ट्रॉनिक चैप्टर से भी न्यूमेरिकल हल करें।
प्रश्न : मैं मैथ से हूं, फिर भी भौतिकी के डेरीवेशन और न्यूमेरिकल कठिन लगते हैं। मनीष कुमार, लखीमपुर
उत्तर : कैलकुलस बेस्ड प्रश्नों का अधिक अभ्यास करें। डेरीवेशन काफी हद तक इसी आधार पर है। वहीं न्यूमेरिकल को अधिक से अधिक हल करें।
प्रश्न : हमें फिजिक्स बोझ की तरह लगती है, कैसे तैयारी करूं। अफजल, गोंडा
उत्तर : पहले विषय के सभी चैप्टर एक कागज पर लिखें। इसमें सबसे जो आसान लगे, उसको पहले पढ़ें। चार-पांच चैप्टर काफी छोटे और सरल हैं। जो कठिन लगे, उसे अध्यापक से समझें। पढ़ाई में रुचि बढ़ जाएगी।
प्रश्न : मुझे रेडियोएक्टीविटी समझ में नहीं आ रहा है। मनोज वर्मा, बाराबंकी
उत्तर : रेडियोएक्टीविटी एक प्राकृतिक घटना है। इसमें अल्फा, बीटा, गामा कणों का प्राकृतिक उत्तसर्जन होता है। इसका चैप्टर रटने के बजाए समझने का प्रयास करें।
प्रश्न : फिजिक्स की तैयारी किस किताब से करें। संदीप वर्मा, सीतापुर
उत्तर : एनसीईआरटी की पुस्तक से अध्ययन करें। पाठ के पीछे दिए गए सॉल्व व अनसॉल्ड प्रश्नों का अभ्यास अवश्य करें।
प्रश्न : न्यूमेरिकल और डेरीवेशन कितने नंबर के पेपर में आएंगे। जय दीक्षित, बाराबंकी
उत्तर : न्यूमेरिकल और डेरीवेशन 15 से 20 नंबर तक के आ सकते हैं। शेड्यूल बनाकर तैयारी करें। अधिक से अधिक अभ्यास करें।
प्रश्न : हम थ्योरी पर अधिक फोकस करें, या न्यूमेरिकल पर। शिवा कनौजिया, लखनऊ
उत्तर : बेहतर अंक लाने के लिए दोनों पर ध्यान देना होगा। यदि न्यूमेरिकल अधिक कठिन लगते हैं, तो थ्योरी बेस्ड प्रश्नों पर ध्यान दें। अधिक समय न बर्बाद करें।
प्रश्न -परीक्षा का समय कम है, फिजिक्स की तैयारी कैसे करें। दीपिका सिंह, सुलतानपुर
उत्तर : अभी समय है। शेड्यूल बनाकर तैयारी करें। स्कोर वाले यूनिट पर अधिक फोकस करें।
प्रश्न : फिजिक्स के डेरीवेशन भूल जाते हैं, याद नहीं रहते। अमरेंद्र सिंह, लखीमपुर
उत्तर : अधिक तनाव लेकर पढ़ाई न करें। फॉर्मूला की लिस्ट बनाएं। डेरीवेशन जो कर चुके हैं, उसका बिना देखे रिवीजन करें।

किस पाठ में कितने अंक
70 नंबर का प्रश्न पत्र होगा। खंड-क में स्थिर वैद्युतिकी आठ अंक, धारा वैद्युत सात अंक, वैद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव तथा चुंबकत्व आठ अंक, वैद्युत चुंबकीय प्रेरण तथा प्रत्यावर्ती धारा आठ अंक, वैद्युत चुंबकीय तरंग  से चार अंक के प्रश्न होंगे। वहीं खंड-ख से प्रकाशिकी 13 अंक, द्रव्य और द्वैत प्रकृति चार अंक, परमाणु तथा नाभिक छह अंक, इलेक्ट्रॉनिक युक्तियां आठ अंक व संचार व्यवस्था प्रणाली से चार अंक के प्रश्न आएंगे।

कैसे-कैसे होंगे प्रश्न

बहुविकल्पीय एक अंक के छह प्रश्न अतिलघु उत्तरीय एक अंक के छह प्रश्न-(25 शब्द) लघुउत्तरीय दो अंक के चार प्रश्न-(50 शब्द) लघुउत्तरीय तीन अंक के 10 प्रश्न -(75 शब्द) विस्तृत उत्तरीय पांच अंक के चार प्रश्न -(100 शब्द)

न्यूमेरिकल कठिन लगें तो पास कराएं यह टॉपिक-विद्युत चुंबकीय, संचार व्यवस्था प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक युक्तियां, मीटर सेतु, विभवमापी, यंग द्विस्लिट प्रयोग, प्रकाशिकी यंग, प्रिज्म, डेरीवेशन।

गुरु मंत्र
नई पुस्तक से न पढ़ें। एनसीईआरटी पुस्तक व हैंड मेड नोट्स पर ध्यान दें एनसीईआरटी के सॉल्व और अनसॉल्व प्रश्न पेपर में आ सकते हैं सूत्र याद न हों तो लिस्ट बनाकर बार-बार दोहराएं न्यूमेरिकल हल करने से पहले उस चैप्टर की थ्योरी पढ़ें न्यूमेरिकल अधिक कठिन लगें, तो थ्योरी बेस्ड तैयारी करें जिस पाठ से अधिक अंक के प्रश्न आएंगे, ऐसे स्कोर वाले टॉपिक पर फोकस करें प्रश्नों के तय शब्दों में ही सवाल लिखें, लंबी गाथा न लिखें जिन प्रश्नों में डायग्राम जरूरी हों, उन्हें अवश्य बनाएं।

chat bot
आपका साथी