सम्राट अशोक से लेकर अकबर के समय तक के सिक्कों को देखने का मिलेगा मौका, लखनऊ में होगी नीलामी

Avadh Mudra Utsav 2021 अवध नूमिसमेटिक सोसाइटी द्वारा एक से तीन अक्टूबर तक निराला नगर स्थित रेगनेंट होटल में अवध मुद्रा उत्सव 2021 का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव में हम अपने देश की संस्कृति के बारे में जान सकेंगे।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 06:05 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 12:34 PM (IST)
सम्राट अशोक से लेकर अकबर के समय तक के सिक्कों को देखने का मिलेगा मौका, लखनऊ में होगी नीलामी
Avadh Mudra Utsav 2021: निराला नगर स्थित रेगनेंट होटल में अवध मुद्रा उत्सव 2021 का आयोजन।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। Avadh Mudra Utsav 2021: भगवान राम कण-कण में समाहित है, यह लोकोक्तियों में है, ग्रंथों में है, तो दूसरी और प्राचीन मुद्राओं में भी राजाराम की प्रतिमाएं टंकित हैं। ऐसी ही एक प्राचीनतम मुद्रा (सिक्के) हैं, जो 12वीं शताब्दी के नरेश विग्रहराज चतुर्थ के काल की है। जिसमें भगवान राम के धनुष धारी रूप को मुद्रा पर टंकित किया गया है। इसी तरह अशोक से लेकर अकबर तक के शासनकाल के दौरान चलन में आइ दुर्लभ मुद्राओं को देखने का मौका लखनऊ वासियों को मिल सकेगा।

इसके तहत अवध नूमिसमेटिक सोसाइटी द्वारा पहली, दूसरी और तीसरी अक्टूबर को निराला नगर स्थित रेगनेंट होटल में अवध मुद्रा उत्सव 2021 का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होने वाले इस उत्सव में न सिर्फ हम अपने देश की संस्कृति के बारे में जान सकेंगे बल्कि किस शासक के शासनकाल में कौन सी मुद्राओं को चलन में लाया गया, इसकी भी जानकारी मुद्रा प्रेमियों समेत हर वर्ग के लोगों को मिल सकेगी। प्रदर्शनी में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। यह जानकारी अवध नूमिसमेटिक सोसाइटी के अध्यक्ष रणविजय सिंह ने दी।

निराला नगर स्थित रेगनेंट होटल में सोमवार को अवध नूमिसमेटिक सोसाइटी की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष रणविजय सिंह, वाइस प्रेसिडेंट अशोक कुमार और महामंत्री कपिल अग्रवाल ने बताया कि मुद्रा उत्सव में वह मुद्राएं भी रहेंगी जो अकबर ने अपने शासनकाल में प्रभु रामचंद्र और सीता की प्रतिमा टंकित मुद्रा जारी करवाई थी। जो 16वीं शताब्दी में जारी की गई थी। उस काल में इस मुद्रा को विश्व में काफी प्रसिद्धि मिली थी। इसके अलावा करीब 20 से 25 हज़ार प्रकार की मुद्राएं मुद्रा उत्सव में प्रदर्शित की जाएंगी। यह प्रदर्शनी सभी के लिए होगी।

प्रदर्शनी के दौरान पसंद आए सिक्कों को लेने के लिए नीलामी की प्रक्रिया से गुजरना होगा। रणविजय सिंह ने बताया कि पुराने सिक्कों, मेडल्स और नोट के शौकीन क्रेता, विक्रेता, संग्रह करता देश के अलग-अलग हिस्सों से शामिल होंगे। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ अतिथियों द्वारा अलग-अलग काल में प्रचलित मुद्राओं के बारे में भी व्याख्यान होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह होंगे। वहीं चीफ जीएसटी कमिश्नर अजय दीक्षित, एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार व डीएम लखनऊ अभिषेक प्रकाश विशेष अतिथि के रुप में शामिल होंगे

chat bot
आपका साथी