एक वोट से फंसा अवध बार एसोसिएशन का चुनाव, अध्यक्ष पद के लिए पुनर्मतगणना

अवध बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना रविवार को हुई। अध्य्क्ष पद के लिए राकेश कुमार चौधरी और आनंद मणि त्रिपाठी के बीच कांटे की टक्कर हुई। देर रात तक दोनों के बीच हार जीत का अंतर केवल एक वोट का रहा। मतगणना पर आपत्ति दर्ज कराई गई।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 12:39 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 12:39 AM (IST)
एक वोट से फंसा अवध बार एसोसिएशन का चुनाव, अध्यक्ष पद के लिए पुनर्मतगणना
अध्यक्ष पद को छोड़कर अन्य कार्यकारिणी का पद घोषित कर दिया गया है।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। अवध बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना रविवार को हुई। अध्य्क्ष पद के लिए राकेश कुमार चौधरी और आनंद मणि त्रिपाठी के बीच कांटे की टक्कर हुई। देर रात तक दोनों के बीच हार जीत का अंतर केवल एक वोट का रहा। मतगणना पर आपत्ति दर्ज कराई गई। जिसके बाद देर रात दोबारा मतगणना शुरू हुई। अध्य्क्ष पद को छोड़कर शेष कार्यकारिणी का परिणाम घोषित कर दिया गया।

अवध बार एसोसिएशन के अध्य्क्ष पद के लिए राकेश कुमार चौधरी को कुल 855 वोट मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी आनंद मणि त्रिपाठी को 854 वोट मिले। तीसरे नंम्बर पर रिपुदमन शाही को 365 और सुभाष चंद्र मिश्र को 252 मत प्राप्त हुए। परिणाम आने पर आनंद मणि त्रिपाठी की ओर से दोबारा मतगणना की मांग की गई। जिसके बाद देर रात अध्य्क्ष पद के लिए दोबारा मतगणना शुरू की गई। अवध बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के शेष पदाधिकारियों का परिणाम घोषित किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए शैलेन्द्र सिंह राजावत ने बाजी मारी। उन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजय शंकर त्रिपाठी को 105 वोटों से हराया। बिक्यू सिद्दीकी तीसरे स्थान पर रहे।

इसी तरह उपाध्यक्ष मिडिल पद पर 673 वोट पाकर पृथुल गुप्ता विजेता बने। जबकि 533 वोट पाकर प्रभात कुमार उपाध्याय दूसरे स्थान पर रहे। अखिलेश प्रताप सिंह तीसरे नम्बर पर रहे। इसके अलावा उपाध्यक्ष जूनियर के लिए कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार पाण्डेय, संयुक्त सचिव प्रथम प्रमोद पांडेय, संयुक्त सचिव द्वितीय प्रखर मिश्र, संयुक्त सचिव तृतीय पंकज धीर सिंह राणा चुने गए। एक्सक्यूटिव मेम्बर सीनियर के पद के लिए अजय कुमार सिंह, प्रेमचंद राय, सुरेंद्र सिंह,रमाकांत दीक्षित, नन्दिनी पाण्डेय, एपी शुक्ल, एक्सक्यूटिव मेंबर जूनियर के पद पर ब्रजेश कुमार मिश्र, प्रीति श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, राकेश कुमार यादव, मोनिका सिंह, आदेश कुमार श्रीवास्तव, आशीष कुमार श्रीवास्तव और मीना सिंह चुनी गईं।

chat bot
आपका साथी