अमेठी में अनोखी शादी : 40 वर्ष लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने के बाद बुजुर्ग ने रचाई शादी, बहुएं-पोते बने बराती

ग्रामीणों ने बताया कि यह बुजुर्ग दंपत्ति पिछले 40 वर्षों से बगैर शादी के एक दूसरे के साथ रह रहे थे । ऐसे में समय बीतता गया। उनके बच्चे होने के साथ नाती पोते भी हो गए। बाद उन्हें लगा कि बगैर शादी के हमारा परलोक नहीं सुधर सकता है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 03:11 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 12:05 PM (IST)
अमेठी में अनोखी शादी : 40 वर्ष लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने के बाद बुजुर्ग ने रचाई शादी, बहुएं-पोते बने बराती
अमेठी में 65 वर्ष के मोती लाल ने 60 वर्षीय मोहनी के साथ शादी रचाई है।

अमेठी, जेएनएन। लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे बुजुर्ग युगल ने रव‍िवार को शादी रचा ली। 65 वर्षीय बुजुर्ग और 60 वर्षीय उनकी पत्‍नी की शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का व‍िषय बनी हुई है। जामो थाना क्षेत्र के खुटहना गांव में रविवार रात जश्न का माहौल था। दोनों करीब चालीस साल से लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे थे। शादी में दोनों के नाती-पोते भी शामिल हुए। अमेठी संसदीय क्षेत्र के जामो ब्लॉक की खुटहना ग्राम पंचायत निवासी मोती लाल की इस अनोखी शादी में घर के लोग घराती बाराती रहे। शादी में दंपती की तीन पीढ़ियां शामिल हुई हैं।

धूमधाम से हुई शादी : बुजुर्ग युगल की शादी के न‍िर्णय में उनके परिवार ने भी यह इच्छा पूरी करने में पूरा साथ दिया। शादी का कार्ड छपा, रिश्तेदारों व अन्य लोगों को आमंत्रित किया गया। बड़े धूमधाम से घर को सजाया गया। लाइटें लगी महिलाएं इकट्ठा हुई। मंगल गीत गाए गए। चालीस साल एक साथ रहने के बाद 65 वर्ष के मोती लाल ने 60 वर्षीय मोहनी के साथ शादी रचाई है।

इसल‍िए रचाई शादी : ग्रामीणों ने बताया कि यह बुजुर्ग युगल पिछले 40 वर्षों से बगैर शादी के एक दूसरे के साथ रह रहे थे। ऐसे में समय बीतता गया। उनके बच्चे होने के साथ नाती पोते भी हो गए। बाद में उन्हें लगा कि बगैर शादी के हमारा परलोक नहीं सुधर सकता है। हमें पिंडदान नहीं मिलेगा। वहीं कहीं ना कहीं सामाजिक एवं धार्मिक बंधनों की डर के चलते बुजुर्ग ने अपना परलोक सुधारने के लिए शादी करने का फैसला कर लिया। जिसके बाद बाकायदा हिंदू रीति रिवाज के साथ बुजुर्ग दंपती का वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। शादी में उसके चार बेटे-बहू और पोते भी शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी