Eid Special: ईद से पहले लखनऊ में मंडी प्रशासन सतर्क, बदला थोक मंडियों में सब्जी-फल बिक्री का समय

दुबग्गा सीतापुर रोड स्थित नवीन मंडी में सोमवार की भीड़ देखने के बाद मंडी प्रशासन ने सब्जियों एवं फलों की बिक्री के लिए समय तय कर दिया है। मंगलवार को भीड़ बढ़ी तो आगामी दो से तीन दिनों के लिए समय में और बदलाव किया जाएगा।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 06:36 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 12:43 AM (IST)
Eid Special: ईद से पहले लखनऊ में मंडी प्रशासन सतर्क, बदला थोक मंडियों में सब्जी-फल बिक्री का समय
ईद से पहले होने वाली खरीदारों की भीड़ को देखते हुए मंडी प्रशासन सतर्क।

लखनऊ, जेएनएन।  Eid Special: वैश्विक महामारी से दो-दो हाथ करने में प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। लॉकडाउन के चलते वायरस की रफ्तार भी धीमी होने लगी है। ऐसे में ईद का त्योहार पड़ने पर वायरस की हवा तेज न हो प्रशासन सख्त फैसले ले रहा है। ईद से पहले होने वाली खरीदारों की भीड़ को देखते हुए मंडी प्रशासन सतर्क हो गया है। दुबग्गा, सीतापुर रोड स्थित नवीन मंडी में सोमवार की भीड़ देखने के बाद मंडी प्रशासन ने सब्जियों एवं फलों की बिक्री के लिए समय तय कर दिया है। मंगलवार को भीड़ बढ़ी तो आगामी दो से तीन दिनों के लिए समय में और बदलाव किया जाएगा। सब्जी एवं फल दोनों की बिक्री का समय अलग-अलग रहेगा जिससे आढ़तों पर भीड़ न बढ़ सके।

सबसे ज्यादा भीड़ दुबग्गा मंडी में देखने को मिली। यहां लोग मंडी की सड़कों और आढ़तों के बाहर झुंड के रूप में नजर आए। मंडी प्रशासन ने तत्काल कर्मी भेजकर भीड़ हटवाई और आढ़तों पर कार्रवाई की। भीड़ भरे इन हालातों से बचने के लिए मंडी प्रशासन ने सुबह पांच बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक सब्जी बेचे जाने का फरमान सुनाया तो फल बिक्री के लिए सुबह आठ से दो बजे का समय निर्धारित किया। वहीं ईद के लिए जरूरी माना जाने वाले खजूर की बिक्री भी होती दिखी। यहां काउंटर पर ज्यादा भीड़ होने की उम्मीद थी लेकिन फुटकर कारोबारियों के आढ़त से खरीदकर मोहल्लों में खजूर की बिक्री होने से हालात काबू में नजर आए।

सचिव मंडी संजय सिंह के मुताबिक,आगामी दो दिन ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। मंडी प्रशासन पहले से ही तैयार है।अगर मंगलवार को भीड़ बढ़ी तो काउंटर खुलवा कर परिस्थितयों पर नियंत्रण किया जाएगा। किसी भी तरह की दिक्कत मंडी में नहीं होने दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी