केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का आज पूर्वांचल के दो जिलों का दौरा, गोरखपुर में रहेंगे CM योगी आदित्यनाथ

UP Assembly Election 2022 भाजपा चुनाव संगठन की बैठक में व्यस्त प्रधान का गुरुवार को दोपहर बाद दो दिन का पूर्वी उत्तर प्रदेश का दौरा है। केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का गुरुवार को सिद्धार्थनगर तथा गोरखपुर का दौरा है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 11:14 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 11:18 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का आज पूर्वांचल के दो जिलों का दौरा, गोरखपुर में रहेंगे CM योगी आदित्यनाथ
केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान

लखनऊ, जेएनएन। नरेन्द्र मोदी सरकार में शिक्षा मंत्री तथा उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। लखनऊ में बुधवार से ही भाजपा चुनाव संगठन की बैठक में व्यस्त प्रधान का गुरुवार को दोपहर बाद दो दिन का पूर्वी उत्तर प्रदेश का दौरा है। केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का गुरुवार को सिद्धार्थनगर तथा गोरखपुर का दौरा है।

केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ गोरखपुर के एमपी पालिटेक्निक परिसर में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर जाएंगे जबकि धर्मेन्द्र प्रधान हेलीकाप्टर से सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हो जाएंगे।

सिद्धार्थनगर में केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान पुलिस लाइन में लैंड करने के बाद केंद्रीय विद्यालय का उद्घाटन करेंगे। यहां पर वह पौधरोपण व राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। वह यहां के प्राथमिक विद्यालय मधुबेनिया परिसर में पौधरोपण करेंगे। इसके बाद बेसिक शिक्षा कार्यालय मैदान में जनसभा करेंगे। इस जनसभा के बाद वह गोरखपुर रवाना होंगे। केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान दिन में करीब 1:30 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री करीब डेढ़ घंटे गोरखनाथ मंदिर में रहेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री सड़क मार्ग से महंत दिग्विजयनाथ पार्क के लिए रवाना होंगे और तीन बजे पार्क में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ जी महाराज की 52वी और राष्ट्र संत अवेध नाथ जी महाराज की सातवीं पुण्यतिथि पर गोरखपुर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर में गोरखनाथ मंदिर में मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। गोरखनाथ मंदिर में महंत दिग्विजयनाथ की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम होना है। इसके बाद वह तीन बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ तीन बजे रामगढ ताल जाएंगे। वहां से सर्किट हाउस के पास विकसित दिग्विजयनाथ पार्क में स्थापित महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

रामगढ़ताल के पास महंत दिग्विजयनाथ पार्क में स्थापित महंत दिग्विजयनाथ की 12.5 फीट ऊंची प्रतिमा के अनावरण की तैयारियां पूरी हो गई हैं। केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही यहां निर्मित भव्य मंच, त्रिकोण पार्क व ओपेन जिम, आदि का भी लोकार्पण किया जाएगा। वह उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। एक घंटे तक इस कार्यक्रम में रहने के बाद केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे।

chat bot
आपका साथी