Uttar Pradesh Weather News: कोहरा छटा...गुनगुनी धूप से मिली राहत, अब पूर्वी हवाएं देंगी ठंड से कुछ राहत

Uttar Pradesh Weather News पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहर बीते कुछ दिनों से जबरदस्त ठंड पड़ रही है। कोहरे के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। हालांकि बीते तीन-चार दिन से दिन में मौसम साफ रहने से कुछ राहत महसूस की जा रही थी।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 03:00 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 03:00 PM (IST)
Uttar Pradesh Weather News: कोहरा छटा...गुनगुनी धूप से मिली राहत, अब पूर्वी हवाएं देंगी ठंड से कुछ राहत
प्रदेश में पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहर बीते कुछ दिनों से जबरदस्त ठंड पड़ रही है।

लखनऊ, जेएनएन। कई दिनों के बाद राजधानी में शनिवार की सुबह खुशगवार रही। बीती रात राजधानी गहरे कोहरे में लिपटी थी, लेकिन सुबह कोहरा छट गया। धूप निकलने से लोगों ने बड़ी राहत महसूस की। खासतौर पर वीकेंड होने के कारण लोगों में उत्साह देखने को मिला। पार्क में टहलने वालों ने जहां अपनी राह पकड़ी , वहीं बच्चे भी खेलते हुए नजर आए। बाजार भी सुबह से ही गुलजार नजर आने लगे। मौसम विभाग द्वारा पहले से ही है उम्मीद जताई गई थी कि रविवार से हवा का रुख बदलने से कोहरा छटेगा और गलन में भी कमी आएगी। उम्मीद की जा रही है कि अगले सप्ताह शीतलहर से भी थोड़ी राहत मिलेगी।

बताते चलें कि प्रदेश में पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहर बीते कुछ दिनों से जबरदस्त ठंड पड़ रही है। कोहरे के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। हालांकि बीते तीन-चार दिन से दिन में मौसम साफ रहने से कुछ राहत महसूस की जा रही थी। हालांकि सुबह और रात में पड़ रहे कोहरे से बहुत समस्या पेश आ रही है।

पूर्वी हवाएं दिलाएंगे ठंड से कुछ राहत

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि रविवार से उत्तरी पश्चिमी हवाओं के बजाय पूर्वी हवाएं चलेंगी। दरअसल पहाड़ी इलाकों से आने वाली उत्तरी पश्चिमी हवाएं मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ाती हैं । जेपी गुप्ता बताते हैं कि पहाड़ी इलाकों में फिलहाल बर्फबारी की उम्मीद कम है क्योंकि कोई सिस्टम फिलहाल विकसित होता नहीं दिख रहा है। ऐसे में माना जा सकता है कि अगले चंद्र रोज मैदानी इलाकों में पहाड़ों से आने वाली बर्फीली उत्तरी पश्चिमी हवाओं का प्रकोप कम होगा। इससे गलन में कुछ कमी आएगी। उन्होंने कहा कि रविवार से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री से अधिक व न्यूनतम तापमान छह डिग्री से अधिक रहने की संभावना है। 

chat bot
आपका साथी