लखनऊ में मास्क नहीं लगाने पर टोका तो आग बबूला हुआ ई-रिक्शा चालक, दारोगा को जड़ा थप्पड़

पुलिस ने आरोपित चालक रामनरेश को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपित के खिलाफ महामारी अधिनियम और सरकारी कर्मचारी पर हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। गुडंबा में प्रधान पद के प्रत्याशी ने किया कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन एफआइआर।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 07:06 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 12:29 PM (IST)
लखनऊ में मास्क नहीं लगाने पर टोका तो आग बबूला हुआ ई-रिक्शा चालक, दारोगा को जड़ा थप्पड़
पीजीआइ क्षेत्र की घटना, आरोपित ई-रिक्शा चालक के खिलाफ दर्ज हुई एफआइआर।

लखनऊ, जेएनएन।  राजधानी में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। इसके बावजूद लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। सुभानी खेड़ा में पीजीआइ कोतवाली में तैनात दारोगा चंद्रकांत मिश्र ने एक ई-रिक्शा चालक को मास्क नहीं लगाने पर टोका तो उसने अभद्रता शुरू कर दी। यही नहीं आरोपित चालक ने दारोगा को थप्पड़ जड़ दिया। इंस्पेक्टर पीजीआई आनंद शुक्ला के मुताबिक दारू का सिपाही उदय भान और धीरेंद्र के साथ सुभानी खेड़ा में चेकिंग कर रहे थे इस बीच तेलीबाग से कैंट की तरफ एक ई रिक्शा चालक बिना मास्क के जा रहा था। दारोगा ने उसे रोका और मास्क नहीं लगाने पर टोका। इस पर ई रिक्शा चालक नाराज हो क्या और अभद्रता शुरू कर दी। सिपाहियों ने उसे शांत कराने की कोशिश की तो वह हाथापाई पर उतारू हो गया।

दारोगा ने जब विरोध किया तो आरोपित ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस ने आरोपित चालक रामनरेश को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपित के खिलाफ महामारी अधिनियम और सरकारी कर्मचारी पर हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, गुडंबा थाने में एक प्रधान प्रत्याशी के खिलाफ कोविड-19 टो काल का उल्लंघन करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है इंस्पेक्टर फरीद अहमद के मुताबिक पैकरा मऊ गांव में प्रधान पद के प्रत्याशी मोहम्मद रेहान के घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। प्रधान प्रत्याशी बिना अनुमति रैली निकालने की तैयारी में थे। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया है। इसके साथ ही बिना मास्क के घूम रहे लोगों का चालान भी किया गया।

निवेश के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी : जालसाज ओने निवेश के नाम पर महिला समेत दो लोगों से डेढ़ करोड़ रुपए हड़प लिए। बी ब्लॉक इंदिरानगर निवासी अहमद खान का आरोप है कि उनके साढू ताबिस के परिचित उरुज खान ने उन्हें निवेश का झांसा दिया था। उरुज ने कहा था कि वह उन्हें मोटा मुनाफा देगा। झांसे में आकर अहमद ने 45 लाख रुपये निवेश कर दिए। आरोपित ने एक लाख रुपये प्रति माह देने की बात कही थी। हालांकि रुपये लेने के तीन माह बाद से उसने मुनाफा देना बंद कर दिया। अहमद ने जब उरुज से इस बारे में पूछा तो वह टालमटोल करने लगा।

संदेह होने पर पीड़ित ने छानबीन की तो पता चला कि उरुज कई लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है। पीड़ित ने गाजीपुर थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। उधर, नेपियर रोड कॉलोनी ठाकुरगंज निवासी ताजआरा रिजवी से दंपति ने 97 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि सेक्टर आइ अलीगंज में वाइ ओ वाइ कैपिटल इंफ्रा का ऑफिस है, जिसके निदेशक अजय जायसवाल हैं। अजय की पत्नी अंजली से पीड़िता की मुलाकात हुई थी। अंजली और उसके पति ने निवेश करने पर मुनाफे का झांसा दिया था। बातों में आकर पीडिता ने 97 लाख रुपये निवेश कर दिए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद दंपती ने मुनाफा देना बन्द कर दिया। पीड़िता ने ठगी का एहसास होने पर अलीगंज थाने में एफआइआर दर्ज कराई है।

दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार : गोमतीनगर पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने एक युवक की पक़तनी से दुराचार किया था। आरोपित के खिलाफ महिला के पतीं ने गुरुवार को एफआइआर दर्ज कराई थी। आरोपित खरगापुर निवासी बबलू प्रजापति ने महिला का अश्लील वीडियो भी बनाया था और कई माह से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

chat bot
आपका साथी