बाराबंकी में नशे में धुत पति ने पत्नी को पीटकर मार डाला, छह माह पहले हुई थी लव मैरिज

महिला के परिवारजन ने दहेज के लिए पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। देवरा गांव के अंकित पुत्र छोटेलाल रावत मजदूरी करते हैं। स्वजनों के मुताबिक अंकित शराब पीने के आदी हैं।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 04:58 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 04:58 PM (IST)
बाराबंकी में नशे में धुत पति ने पत्नी को पीटकर मार डाला, छह माह पहले हुई थी लव मैरिज
पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज।

बाराबंकी, जेएनएन। कुर्सी थाना के ग्राम देवरा में शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के परिवारजन ने दहेज के लिए पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। देवरा गांव के अंकित पुत्र छोटेलाल रावत मजदूरी करते हैं। स्वजनों के मुताबिक अंकित शराब पीने के आदी हैं। मंगलवार शाम वह शराब पीकर घर पहुंचा और पत्नी 22 वर्षीय पिंकी से खाना मांगा। पत्नी ने खाना दे दिया और रोज शराब पीकर आने की बात कह कर उलाहना दिया। इसी को लेकर दोनों में विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर अंकित ने पिंकी की डंडे से पिटाई कर दी। इससे पिंकी घर में ही बेहोश हो गई। शाम को खेत से घर पहुंचे ससुर को जानकारी हुई तो वह आनन-फानन निजी अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मायके पक्ष को दी गई। विवाहिता के पिता संतोष ने पति अंकित, ससुर छोटेलाल व सास फूलमती के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

छह माह पहले हुई थी लव-मैरिज : अंकित ने छह माह पहले कुर्सी के परसादी पुरवा के संतोष की पुत्री पिंकी से प्रेम विवाह किया था। पहले तो संतोष ने विरोध किया था, लेकिन पुत्री की खुशी के लिए अंकित से विवाह कर दिया था। इसमें उसने अपनी क्षमता के अनुसार सेवा सत्कार के साथ दहेज भी दिया था।

माता-पिता से भी करता है मारपीट : आरोपित अंकित शराब के नशे में अपने माता-पिता की भी अक्सर पिटाई कर देता है। घर वालों के मुातबिक तीन दिन पहले ही उसने शराब के नशे में अपने पिता की भी पिटाई कर दी थी।

'महिला के पिता की तहरीर पर पति अंकित, ससुर, सास पर दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।   -धर्मवीर सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक कुर्सी।

chat bot
आपका साथी