COVID-19 News Update in Lucknow : केजीएमयू के कोविड-19 प्रबंधन प्रभारी बने डॉ सूर्यकांत त्रिपाठी, संभालेंगे कमान

केजीएमयू में बढ़ते संक्रमण व अव्यवस्थाओं के चलते कोविड-19 प्रबंधन का प्रभार तत्काल प्रभाव से रेस्पिरेट्री मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ सूर्यकांत त्रिपाठी को सौंप दिया गया है। केजीएमयू के कार्यवाहक कुलपति डॉ विनीत शर्मा ने शुक्रवार को इस बारे में निर्देश जारी किया है।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 11:41 AM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 11:41 AM (IST)
COVID-19 News Update in Lucknow : केजीएमयू के कोविड-19 प्रबंधन प्रभारी बने डॉ सूर्यकांत त्रिपाठी, संभालेंगे कमान
केजीएमयू में कोविड-19 प्रबंधन प्रभारी डॉ सूर्यकांत त्रिपाठी को बनाया गया है।

लखनऊ, जेएनएन। केजीएमयू में बढ़ते संक्रमण व अव्यवस्थाओं के चलते कोविड-19 प्रबंधन का प्रभार तत्काल प्रभाव से रेस्पिरेट्री मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ सूर्यकांत त्रिपाठी को सौंप दिया गया है। केजीएमयू के कार्यवाहक कुलपति डॉ विनीत शर्मा ने शुक्रवार को इस बारे में निर्देश जारी किया है। इसके मुताबिक अब डॉ वीरेंद्र आतम की जगह डॉ सूर्यकांत त्रिपाठी समस्त कोविड-19 कार्यों की कमान संभालेंगे।मरीजों की सुनवाई व संतुष्टि करण जरूरी: कोविड प्रबंधन की कमान संभालने के बाद डॉ सूर्यकांत त्रिपाठी ने सफाई, दवाई और सुनवाई का मंत्र दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग जीतने के लिए सफाई और दवाई दोनों जरूरी है। इसके अतिरिक्त इसमें सुनवाई इसलिए जोड़ा गया है कि बहुत से मरीज कहते हैं कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए सभी विभागों के एचओडी रोज अपने यहां सफाई कार्य से अवगत कराएंगे। साथ ही एक बार डिजिटल राउंड भी लेंगे। वह गंभीर मरीजों से बात करके उनका हालचाल जानेंगे। इससे मरीजों का संतुष्टिकरण, भरोसा और हौसला बढ़ेगा। डॉ सूर्यकांत ने बताया कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। ताकि यहां आने वाला हर कोविड-19 मरीज व उसके तीमारदार को गुड फीलिंग का एहसास हो। उल्लेखनीय है कि डॉ सूर्यकांत त्रिपाठी राष्ट्रीय वैक्सीनेशन अभियान के नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से ब्रांड एंबेसडर भी बनाए गए हैं। क्योंकि कोविड प्रबंधन के कार्यों में उनका विशेष अनुभव रहा है। 

 
chat bot
आपका साथी