रिटायरमेंट के बाद भी विश्व पुलिस खेलों में डॉ. कश्मीर सिंह का जलवा कायम, गोल्फ में जीता स्वर्ण पदक

डॉ. कश्मीर सिंह ने तीन दिनी गोल्फ मुकाबले में अपना जलवा दिखाया। इनकी टीम ने सौ से अधिक देश की टीमों के बीच स्वर्ण पदक जीता। मलेशिया पुलिस की टीम दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रही।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 17 Aug 2019 11:12 AM (IST) Updated:Sat, 17 Aug 2019 04:24 PM (IST)
रिटायरमेंट के बाद भी विश्व पुलिस खेलों में डॉ. कश्मीर सिंह का जलवा कायम, गोल्फ में जीता स्वर्ण पदक
रिटायरमेंट के बाद भी विश्व पुलिस खेलों में डॉ. कश्मीर सिंह का जलवा कायम, गोल्फ में जीता स्वर्ण पदक

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश पुलिस को लंबे समय तक सेवा देने के बाद भी रिटायर्ड आइपीएस अधिकारी डॉ. कश्मीर सिंह का विश्व पुलिस खेलों की गोल्फ स्पर्धा में जलवा बरकरार है। चीन के चेंगदू में विश्व पुलिस और फायर गेम्स में उन्होंने टीम मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता। 

विश्व पुलिस खेल इससे पहले अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप में आयोजित किए गए हैं। एशिया में पहली बार पुलिस, कस्टम, राजस्व सेवा, व फायर सेवाओं के प्रतिभागियों का यह मेगा स्पोर्ट इवेंट हुआ। पुलिस तथा फायर सर्विसेज सेवा के कर्मियों तथा सेवानिवृत कर्मियों के लिए यह आयोजन ओलंपिक जैसा है। इस बार के खेलों की थीम 'लॉ एन्फोर्समेंट और फायरफाइटिंग कम्युनिटी के बीच फिजिकल फिटनेस को बढ़ावा देने की थी। वन ड्यूटी वन ड्रीम के साथ दस दिनी इस खेल महापर्व में 150 से अधिक देशों के करीब 12000 प्रतिभागी 60 से अधिक इवेंट में उतरे।

डॉ. कश्मीर सिंह ने तीन दिनी गोल्फ मुकाबले में अपना जलवा दिखाया। तीन अलग-अलग कोर्स पर खेले गए मुकाबले में उन्होंने भारत के अपने पार्टनर बीएसएफ के डीआईजी के साथ टीम मुकाबले में भाग लिया। इसके साथ ही वह व्यक्तिगत मुकाबले में भी उतरे। इनकी टीम ने सौ से अधिक देश की टीमों के बीच स्वर्ण पदक जीता। मलेशिया पुलिस की टीम दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रही।

डॉ. कश्मीर सिंह की यह चौथे विश्व पुलिस और फायर खेलों में मेरी भागीदारी थी। इससे पहले उन्होंने 2003 में बार्सिलोना, स्पेन में गोल्फ में भाग लिया और स्वर्ण पदक जीता। 2005 में क्युबेक सिटी, कनाडा में बीएसएफ के एक अधिकारी के साथ भाग लिया और रजत पदक जीता। 2007 में ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में व्यक्तिगत रूप से और साथ ही पंजाब पुलिस के पूर्व हॉकी ओलंपियन के साथ एक टीम में भाग लिया था और चार में से तीन स्वर्ण पदक जीते थे। 

chat bot
आपका साथी