लखनऊ में शादी समारोह से लौटे डॉक्टर ने दी जान, घर के अंदर फंदे पर लटका मिला शव

एसीपी चौक आइपी सिंह ने बताया कि डा. वसीम की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिवारीजनों ने भी अभी इस संबंध में कुछ बताया नहीं है। कई बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है। उनका मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिया गया है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 02:39 PM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 02:39 PM (IST)
लखनऊ में शादी समारोह से लौटे डॉक्टर ने दी जान, घर के अंदर फंदे पर लटका मिला शव
ठाकुरगंज के नगरिया मोहल्ले की घटना। घटना से घर वाले अचंभ‍ित।

लखनऊ, जेएनएन। ठाकुरगंज के नगरिया मोहल्ले में शादी समारोह से लौटे डेंटल डॉक्टर वसीम (30) ने फांसी लगा ली। शुक्रवार सुबह घर के अंदर कमरे में फंदे पर उनका शव लटका मिला। शनिवार की शाम वह कानपुर में एक शादी समारोह से लौटे थे।

नगरिया निवासी वसीम पुत्र वजीर डेंटल के डाॅक्टर हैं। राजाजीपुरम में उनका क्लीनिक है। शुक्रवार सुबह वसीम के देर तक सोकर न उठने पर पिता वजीर कमरे में पहुंचे। कमरे में बने एक स्टोर रूम में कुंडे से चादर के सहारे फंदे पर वसीम को लटका देख उनकी चीख निकल पड़ी। चीख सुनकर दौड़े परिवारीजनों ने आनन फानन फंदे से वसीम को उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां, डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसीपी चौक आइपी सिंह ने बताया कि डा. वसीम की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिवारीजनों ने भी अभी इस संबंध में कुछ बताया नहीं है। कई बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है। उनका मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिया गया है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। वहीं, वसीम के पिता वजीर ने बताया कि बेटा शादी समारोह में शामिल होने के लिए कानपुर गया था। गुरुवार शाम को लौटा। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। बेटे ने किस कारण आत्महत्या की है। इसकी उन्हें भी जानकारी नहीं है। 

chat bot
आपका साथी