लखनऊ आदर्श कारागार के डाक्टर ने महिला सिपाही से किया दुष्कर्म, भेजे गए जेल

डाक्टर एल्डिको कालोनी रायबरेली रोड के रहने वाले हैं। इंस्पेक्टर के मुताबिक महिला सिपाही का आरोप है कि डाक्टर कृष्णानगर स्थित अस्पताल में प्रैक्टिस भी करते थे। इलाज के चक्कर में डाक्टर के क्लीनिक पर वह आती थीं।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 07:05 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 12:48 PM (IST)
लखनऊ आदर्श कारागार के डाक्टर ने महिला सिपाही से किया दुष्कर्म, भेजे गए जेल
कृष्णानगर पुलिस ने पकड़ा, आदर्श कारगार में थे तैनात।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। नशीला पेय पिलाकर महिला सिपाही से दुष्कर्म के आरोप में कृष्णानगर पुलिस ने मंगलवार को आदर्श कारागार के डाक्टर आशीष कुमार सिंघिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने डाक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़ित महिला सिपाही सीतापुर जिले में तैनात है। वह डाक्टर के पास इलाज के लिए आती थी। इंस्पेक्टर कृष्णानगर आलोक कुमार राय ने बताया कि महिला सिपाही ने बीते सात सितंबर को डाक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। महिला सिपाही सीतापुर में तैनात है। डाक्टर एल्डिको कालोनी रायबरेली रोड के रहने वाले हैं।

इंस्पेक्टर के मुताबिक महिला सिपाही का आरोप है कि डाक्टर कृष्णानगर स्थित अस्पताल में प्रैक्टिस भी करते थे। इलाज के चक्कर में डाक्टर के क्लीनिक पर वह आती थीं। बीते सात सितंबर की शाम डाक्टर ने जांच करने के लिए बुलाया था। इसके बाद उन्होंने कहा कि आज उनके जांच करने वाले कर्मचारी नहीं आए हैं। जांंच सुबह हो पाएगी। इसके बाद महिला सिपाही सीतापुर जाने की बात कहकर निकली। आरोप है कि डाक्टर ने कहा सीतापुर जाने से मना कर दिया और कहा कि सुबह जांच करा देंगे तब जाना। डाक्टर ने कहा कि उनके मिलने वालों का होटल है वहां पर रुक जाएं। इसके बाद महिला सिपाही को एक होटल में रुकवाने के लिए लेकर पहुंचे। महिला सिपाही का आरोप है कि डॉक्‍टर ने होटल में पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसे होश नहीं रहा। फिर डाक्टर ने दुष्कर्म किया। जब होश आया तो कपड़े अस्तव्यस्त थे। विरोध पर डाक्टर ने धमकी दी। इसके बाद महिला सिपाही ने मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला सिपाही की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। आरोपित डाक्टर को बदाली खेड़ा के पास से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

सरकारी डाक्टर होने के बाद भी अस्पताल में कर रहे थे प्रैक्टिस : गिरफ्तार डा. आशीष सिंघिया आदर्श कारागार में तैनात थे। आदर्श करागार में अच्छे चाल चलन वाले सजायाफ्ता कैदी रखे जाते हैं। डाक्टर उन्हीं का इलाज करते थे। इसके अलावा डाक्टर कृष्णानगर स्थित अस्पताल में भी प्रैक्टिस करते थे। पुलिस ने बताया कि डाक्टर के खिलाफ इस मामले में भी कार्यवाही की जाएगी।

chat bot
आपका साथी