अगले महीने गुरुद्वारों में सजेगा दीवान

लखनऊ जेएनएन । नवंबर का महीना सिख समाज के लिए खास होगा। न केवल विशेष दीवान सजेगा बल्कि लंग

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 01:49 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 01:49 AM (IST)
अगले महीने गुरुद्वारों में सजेगा दीवान
अगले महीने गुरुद्वारों में सजेगा दीवान

लखनऊ, जेएनएन ।

नवंबर का महीना सिख समाज के लिए खास होगा। न केवल विशेष दीवान सजेगा बल्कि लंगर की चुनौती भी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सामने होगी।दो नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक गुरु के पर्व का आयोजन होगा। गुरुद्वारों में दीवान सजाने के साथ ही शबद कीर्तन होगा। लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में सुरक्षा के खास इंतजाम करने की अपील की गई है। गुरुद्वारों में संगतों के बीच शारीरिक दूरी बनाने और सरकार की गाइड लाइन का पालन करने के लिए कहा गया है।राजधानी में 42 गुरुद्वारों में आयोजन होंगे। गुरुद्वारा मानसरोवर के अध्यक्ष संपूर्ण सिंह बग्गा ने बताया कि दो नवंबर से गुरुओं का प्रकाश शुरू होगा। संगतों की मौजूदगी में दीवान सजेगा। लंगर सेवा को लेकर अभी असमंजस है। सभी गुरुद्वारों में मास्क और सैनिटाइजर के साथ मत्था टेकने के लिए कहा गया है। लंगर के बजाय गरीबों को कच्चा राशन वितरित करने पर विचार किया जा रहा है। गुरुद्वारा सदर के अध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी, गुरुद्वारा इंदिरानगर के सचिव जसवंत सिंह, गुरुद्वारा यहियागंज के सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी, गुरुद्वारा पटेलनगर के सचिव राजिदर सिंह बग्गा, गुरुद्वारा आशियाना के चेयरमैन जेएस चड्ढा व गुरुद्वारा आलमबाग के कार्यवाहक अध्यक्ष निर्मल सिंह समेत सभी गुरुद्वारों की ओर से खास इंतजाम करने का दावा किया गया है।

कब क्या होगा

-2 नवंबर-गुरुराम दास का प्रकाश पर्व -9 नवंबर- गुरु हरिराय साहिब -9 नवंबर-गुरु हरिकिशन साहिब का गुरु गद्दी दिवस - 14 नवंबर-बंदी छोड़ दिवस -16 नवंबर-गुरु ग्रंथ साहिब का गुरु गद्दी दिवस 19 नवंबर-गुरु गोविद साहिब का ज्योति जोत पर्व -25 नवंबर-भगत नाम देव का प्रकाश -29 नवंबर- साहिबजादा जोरावर सिंह का जन्मदिवस -30 नवंबर-गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व

chat bot
आपका साथी