जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2021: पहले दिन चमकीं आशना और तृप्ति, जीते दोहरे स्वर्ण पदक

पहले दिन आशना सिद्दीकी ने डिस्कस थ्रो में 21.85 मीटर थ्रो कर सबको पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद उन्होंने शॉटपुट में 9.69 मीटर थ्रो के साथ स्वॢणम सफलता हासिल की। दूसरी ओर तृप्ति साहू ने 400 मीटर और 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Mon, 09 Aug 2021 09:44 PM (IST) Updated:Tue, 10 Aug 2021 07:03 AM (IST)
जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2021: पहले दिन चमकीं आशना और तृप्ति, जीते दोहरे स्वर्ण पदक
जैवलिन थ्रो में मिले पदक से युवा एथलीटों में उत्साह। भारी बारिश के बावजूद खिलाडिय़ों ने दिखाया दम।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। टोक्‍यो ओलिंपिक में एथलेटिक्स में पदक मिलने का उत्साह युवा खिलाडिय़ों में दिख रहा है। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सोमवार से शुरू हुई जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा की तरह युवा एथलीट आगे चलकर देश के लिए पदक जीतने का सपना लेकर उतरे। बारिश के बावजूद खिलाड़ी मैदान पर डटे रहे पहले दिन 400 मी.दौड़ में तृप्ति साहू और शॉटपुट में आशना सिद्दीकी ने अंडर-23 आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन से गोल्डन डबल अपने नाम किए। इसी आयु वर्ग में शॉटपुट में सचिन सिंह और लांग जंप में अनुष्का सिंह व आशू अव्वल रहे।

पहले दिन आशना सिद्दीकी ने डिस्कस थ्रो में 21.85 मीटर थ्रो कर सबको पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद उन्होंने शॉटपुट में 9.69 मीटर थ्रो के साथ स्‍वर्ण‍िम सफलता हासिल की। दूसरी ओर तृप्ति साहू ने 400 मीटर और 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इससे पूर्व मुख्य अतिथि सुधीर एम.बोबडे (आइएएस, उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन) ने चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।

बालक अंडर-23 वर्ग

शॉटपुट: स्वर्ण- सचिन सिंह, रजत -असलम, कांस्य - शिवम पटेल। लांग जंप : स्वर्ण-आशू, रजत- हिमांशु यादव, कांस्य - प्रफुल्ल गुप्ता। त्रिकूद:-हिमांशु। 400 मी.दौड़ : स्वर्ण-मेधन जय, रजत -नरेंद्र गौतम, कांस्य -उमाकांत वर्मा। 800 मी.दौड़ : स्वर्ण - युनूस शाह, रजत- गोलू कश्यप, कांस्य : आकाश मिश्रा। 10 किमी : स्वर्ण - श्रेयांश प्रताप सिंह, रजत -अंकित गौतम, कांस्य -प्रवीण कुमार। डिस्कस थ्रो-स्वर्ण -फरमान, रजत -चिपुल, कांस्य -देवेंद्र। 5000 मी.: स्वर्ण -इस्लाम अली, रजत -प्रदीप कुमार, कांस्य -राजेंद्र सिंह ।

बालिका अंडर-23 वर्ग: शॉटपुट: स्वर्ण-आशना सिद्दीकी, रजत -श्रीजा मिश्रा, कांस्य - अंशिका पांडेय। लांग जंप: स्वर्ण- अनुष्का सिंह, रजत -ईशा जायसवाल, कांस्य -रितु भारती। त्रिकूद : शिल्पी पांडेय। 400 मी.दौड़-स्वर्ण तृप्ति साहू, रजत संध्या सिंह, कांस्य जोया, 800 मी.दौड़-स्वर्ण ईशा जायसवाल, रजत? जायना, कांस्य पलक। डिस्कस थ्रो : स्वर्ण- आशना, रजत - श्रीजा मिश्रा, कांस्य - रशिका कुशवाहा। 5000 मी: स्वर्ण तृप्ति साहू, रजत -मुस्कान कनौजिया, कांस्य -कशिश राठौड़।

बालक अंडर-14 वर्ग शॉटपुट: स्वर्ण- ऋषिकेश, रजत -शिवधर्म, कांस्य- शुभम। लांग जंप: स्वर्ण -उदित नारायण, रजत -ऋषिकेश, कांस्य- अभिषेक श्रीवास्तव। 600 मी : स्वर्ण- सौरभ यादव, रजत -अभिषेक प्रताप सिंह, कांस्य - पंकज प्रजापति। लांग जंप : स्वर्ण - प्रिया मिश्रा, रजत -अंजली, कांस्य -राखी रावत। 600 मी.: स्वर्ण- मीमांसा त्रिपाठी, रजत- रूबी यादव, कांस्य -आस्था वर्मा।

chat bot
आपका साथी