नदवा कालेज के उप नाजिम मौलाना हमजा नदवी का निधन, रायबरेली में पैतृक कब्रिस्तान में होंगे दफन

स्व. मौलाना हमजा नदवी आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष व नदवा कालेज के नाजिम मौलाना सैयद मुहम्मद राबे हसनी नदवी के भतीजे व दामाद थे। नमाज-ए-जनाजा नदवा कालेज में शनिवार को सुबह नौ बजे मौलाना सैयद मुहम्मद राबे हसनी नदवी द्वारा अदा कराई जाएगी।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 11:30 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 07:25 AM (IST)
नदवा कालेज के उप नाजिम मौलाना हमजा नदवी का निधन, रायबरेली में पैतृक कब्रिस्तान में होंगे दफन
लखनऊ के नदवा कालेज में आज होगा नमाज-ए-जनाजा।

लखनऊ, जेएनएन। नदवा के उप नाजिम व आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के सदस्य रहे मौलाना हमजा हसनी नदवी का शुक्रवार को निधन हो गया। 71 वर्षीय नदवी कई महीनों से बीमार चल रहे थे। दारुल उलूम नदवत उलेमा के उप नाजिम मौलाना सैयद मुहम्मद हमजा हसन नदवी नदवत उलेमा से छात्रवृत्ति की जिम्मेदारियों से जुड़े थे। वर्ष 2018 में उन्हें नदवा का उप नाजिम बनाया गया।

स्व. मौलाना हमजा नदवी आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष व नदवा कालेज के नाजिम मौलाना सैयद मुहम्मद राबे हसनी नदवी के भतीजे व दामाद थे। नमाज-ए-जनाजा नदवा कालेज में शनिवार को सुबह नौ बजे मौलाना सैयद मुहम्मद राबे हसनी नदवी द्वारा अदा कराई जाएगी। रायबरेली के टेकिया में उन्हें दफन किया जाएगा। मौलाना मुहम्मद हमजा की धार्मिक, राष्ट्रीय, साहित्यिक, पत्रकारिता और सामाजिक सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान है।

मौलाना ने 1974 से मासिक रिजवान के संपादन का दायित्व संभाला, जो अंत तक जारी रहा। वर्ष 2005 में, उन्हें उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य के रूप में नामित किया गया था। दो बार (10 वर्ष) में वह बोर्ड के सदस्य थे और विभिन्न जिलों के वक्फों से संबंधित मामलों की सुनवाई करते थे। उनके निधन पर मौलाना रबी हसन नदवी सहित नदवा के सभी मौलानाओं ने शोक व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी