सुल्‍तानपुर को डिप्टी CM ने दी 115 करोड़ की सौगात, कहा- सर्वांगीण व सर्वस्पर्शी विकास का संकल्पSultanpur News

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 101 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात देने पहुंचे सुल्‍तानपुर।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 12:24 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 03:38 PM (IST)
सुल्‍तानपुर को डिप्टी CM ने दी 115 करोड़ की सौगात, कहा- सर्वांगीण व सर्वस्पर्शी विकास का संकल्पSultanpur News
सुल्‍तानपुर को डिप्टी CM ने दी 115 करोड़ की सौगात, कहा- सर्वांगीण व सर्वस्पर्शी विकास का संकल्पSultanpur News

सुल्‍तानपुर, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के सुल्‍तानपुरवासियों को कई परियोजनाओं की सौगात देने बुधवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि  केंद्र व राज्य की सरकार सर्वांगीण व सर्वस्पर्शी विकास के लिए संकल्पबद्ध है। सबका विकास, सब का साथ और सब का विश्वास, जो प्रधानमंत्री का मंत्र है। उसी को आत्मसात कर प्रदेश की सरकार काम कर रही है। सरकार का खजाना जनता की सेवा के लिए है, इसलिए सभी विभागों में विकास के काम कराए जा रहे हैं। 

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करीब 11:30 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पहुंचे। वहां से उप मुख्यमंत्री का काफिला डाक बंगला सिविल लाइन के लिये रवाना हुआ। सिविल लाइन अफीमकोठी स्थित बूथ अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के आवास पर 10 मिनट ठहरने के बाद भाजपा नेता ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी के विनोवापुरी आवास पर कुछ देर ठहरे। उसके बाद पं.रामनरेश त्रिपाठी सभागार में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। 

जिले को दी 135 सड़क

डिप्टी सीएम ने जिले को 135 सड़क की सौगात दी है। उन्होंने सांसद मेनका गांधी की तारीफ के साथ विधायकों की भी सराहना की। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि सभी के प्रयास से विकास कार्य को गति मिल रही है। उन्होंने बताया कि 35 सड़क जिसमें नगर की तीन महत्वपूर्ण रोड शामिल हैं। उनके लिए 115 करोड़ के बजट दिया गया है। वहीं, सुल्‍तानपुर पहुंचने से पूर्व 100 और सड़क निर्माण की स्‍वीकृति दी गई है। इसके अतिरिक्त गोदरा घाट पर गोमती में पुल के लिए 22 करोड़ दिया गया है। 

जल्‍द बनेगा राम मंदिर

अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद राज्य में शांति बनी रहने के लिए जनता को धन्यवाद दिया। उन्‍होंने कहा कि सदा-सदा का विवाद खत्म हो गया। राम मंदिर अब जल्द बनेगा।

chat bot
आपका साथी