हिंदू नेता राजेश त्रिपाठी की रिहाई को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन, मथुरा में भड़काउ पोस्ट पर हुए थे गिरफ्तार

मथुरा में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट लिखने के मामले में 29 नवंबर को गिरफ्तार श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास (मुक्ति दल) के राष्ट्रीय प्रमुख राजेश त्रिपाठी की रिहाई की मांग को लेकर लखनऊ में विरोध और धरना प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 24 घंटे में रिहा करें।

By Dharmendra MishraEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 02:41 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 02:41 PM (IST)
हिंदू नेता राजेश त्रिपाठी की रिहाई को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन, मथुरा में भड़काउ पोस्ट पर हुए थे गिरफ्तार
मथुरा में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोपी राजेश त्रिपाठी की रिहाई की मांग।

लखनऊ, जागरण संवाददाता।  मथुरा में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट लिखने के मामले में 29 नवंबर को गिरफ्तार श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास (मुक्ति दल) के राष्ट्रीय प्रमुख राजेश त्रिपाठी की रिहाई की मांग को लेकर लखनऊ में आज विरोध और धरना प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने राजेश त्रिपाठी समेत अन्य हिंदू नेताओं के शीघ्र रिहाई की मांग की।

दरअसल छह दिसंबर को मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि पर एक कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में राजेश ने  सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किया था। उनके पोस्ट को भड़काऊ और समाज में वैमन्यस्ता फैलाने वाला करार दिया गया। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी कर ली। आरोप है कि राजेश त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ और दो समाजों में विघटन डालने वाली पोस्ट डाली थी। उनके समर्थकों ने मथुरा में भी गिरफ्तारी का विरोध किया था। उनकी रिहाई की मांग को लेकर हाथ में पोस्टर बैनर और भगवा झंडे में समर्थकों ने लखनऊ में बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि राजेश मणि त्रिपाठी समेत अन्य हिंदू नेताओं को शीघ्र रिहा किया जाना चाहिए। 

यह प्रदर्शन व धरना श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास मुक्ति दल एवं भारतीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मोहित मिश्रा के नेतृत्व में हुआ। इस दल के राष्ट्रीय सह प्रमुख गौरव शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से मथुरा मुक्ति आंदोलन के संबंध में हिंदुओं की गिरफ्तारी हो रही है, वह सरासर धर्म और आस्था पर ठेस पहुंचाना है। राजेश मणि त्रिपाठी के साथ नारायणी सेना हिंदू महासभा के पदाधिकारियों को भी गिरफ्तार किया गया है। भारतीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक मनीष महाजन ने कहा कि जिस प्रकार से योगी ने विगत दिनों वरदान दिया था कि  अब कारसेवकों पर हम फूल की वर्षा करेंगे तो क्या हिंदू नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजना पुष्प वर्षा है।  इस दौरान बाबा श्याम सोनकर असली अभिषेक रजत राम आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे

chat bot
आपका साथी