लखनऊ में गोमती तट पर झूलेलाल वाटिका में दीपावली मेला कल से, जान‍िए क्‍या होंगे खास आयोजन

दीपावली मेला को खास बनाने में जुटे नगर निगम ने पहले हजरतगंज को सजाया था और अब मेला स्थल झूलेलाल वाटिका को संवारा जा रहा है। 28 अक्टूबर से चार नवंबर तक चलने वाले मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 06:15 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 07:19 AM (IST)
लखनऊ में गोमती तट पर झूलेलाल वाटिका में दीपावली मेला कल से, जान‍िए क्‍या होंगे खास आयोजन
28 अक्टूबर से चार नवंबर तक चलने वाले मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। तैयारी अंतिम चरण में हैं और दीपावली मेला को खास बनाने के लिए गोमती तट लाइटों से जगमगा रहा है। मेला झूलेलाल वाटिका में लगेगा, लिहाजा आसपास के मंदिरों को सजा दिया गया है। खास यह है कि मंदिरों में लगी रंगबिरंगी लाइटें गोमती नदी के पानी में तैरती दिख रही है। शासन के निर्देश पर प्रदेश भर में दीपावली मेला का आयोजन हो रहा है।

दीपावली मेला को खास बनाने में जुटे नगर निगम ने पहले हजरतगंज को सजाया था और अब मेला स्थल झूलेलाल वाटिका को संवारा जा रहा है। 28 अक्टूबर से चार नवंबर तक चलने वाले मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। 28 अक्टूबर को उद्घाटन के समय लेजर शो भी होगा, जिसमे भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन के दृश्य को दिखाया जाएगा।

नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि मंच के साथ ही दुकानों को बनाने का काम चल रहा है। रंगबिरंगी रोशनी से गोमती तट के सजाया जा रहा है। हर दिन सांस्कृतिक आयोजनों से भी लोगों का मनोरंजन होगा।

इतना ही नहीं दीपावली मेला घूमने के साथ ही आपके मनोरंजन का भी इंतजाम हैं। आपको को हंसाने के लिए भी कलाकार आ रहे हैं। हांस्य कलाकार राजू श्रीवास्तव और सुनील पाल 29 अक्टूबर को दीपावली मेला में गुदगुदाने का काम करेंगे। चार नवंबर तक चलने वाले दीपावली मेला में तीन नवंबर तक ही सांस्कृतिक आयोजन होंगे। मेला स्थल पर एक तरफ स्ट्रीट वेंडर्स को दुकानें दी जा रही है।

दीपावली मेला के मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम 28 अक्टूबर शुभारंभ के साथ ही गोमती आरती, लेजर शो और फूलों की होली गीतांजली शर्मा की टीम द्वारा 29 अक्टूबर कामेडी नाइट राजू श्रीवास्तव सुनील पाल 30 अक्टूबर स्प्रिचुवल नाइट पदम्श्री कैलाश खेर 31 अक्टूबर बालीवुड नाइट बादशाह एक नवंबर लोकगीत संध्या पद्मश्री मालिनी अवस्थी दो नवंबर कवि सम्मेलन (कवि विष्णु सक्सेना, जेमिनी, शशिकांत यादव, शंभू शिखर, रवि चतुर्वेदी, अनिल चौबे, पद्म चौहान, अशोक चारण, प्रियांशु गजेंद्र, राग किशोर तिवारी) तीन नवंबर एक लाख गोमय दीपोत्सव

chat bot
आपका साथी