बहराइच की सरयू नदी में मिले दो लापता बच्‍चों के शव, परिवारीजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बहराइच में नगर कोतवाली के वशीरगंज निवासी 9 वर्षीय व 10 वर्षीय बालक शनिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। परिवारजन ने काफी खोजबीन की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह दोनों का शव सरयू में मिला।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 10:24 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 02:53 PM (IST)
बहराइच की सरयू नदी में मिले दो लापता बच्‍चों के शव, परिवारीजनों ने लगाया हत्या का आरोप
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता दो बालकों का शव सरयू में मिला।

बहराइच, संवाद सूत्र। बहराइच की सरयू नदी में दो बच्‍चों का शव उतराता हुआ मिला। दोनों बच्‍चे शनिवार शाम से लापता था। परिवारीजनों ने बच्‍चों की हत्‍या किए जाने की आशंका जताई है। नगर कोतवाली के वशीरगंज निवासी 9 वर्षीय व 10 वर्षीय बालक शनिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। परिवारजन ने काफी खोजबीन की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। थक हार कर दोनों के लापता होने की तहरीर पुलिस को दी गई। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। रविवार सुबह दोनों बालकों का शव झिंगहा घाट स्थित सरयू नदी उतराता पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार जन में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बालकों की पानी मे डुबोकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

कोतवाली के वशीरगंज मुहल्ले के रहने वाले शंकर सोनी का 9 वर्षीय पुत्र हिमांशू सोनी व अनूप कुमार गुप्ता का 10 वर्षीय पुत्र प्रिंस शनिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। काफी देर तक जब दोनों बालक दिखाई नहीं पड़े तो परिवारजन ने उनकी खोजबीन शुरू की। देर शाम तक दोनों बालकों का कुछ पता नहीं चल पाया। परिवारजन को अनहोनी की आशंका सताने लगी। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। एक साथ दो बालकों के लापता होने से पुलिस हरकत में आई और दोनों की तलाश शुरू की गई।

जिले के थानों से भी संपर्क कर खोजबीन की जा रही थी। रविवार को दोनों बालकों के शव सरयू नदी में उतराता देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर सीओ विनय द्विवेदी, कोतवाल राजेश कुमार, एसआई कमल शंकर चतुर्वेदी, राजेश दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव नदी के बाहर निकलवाए। घटना की जानकारी मृतक बच्चों के परिवार जन को भी दी गई। कोतवाल ने बताया कि शव का पंचनामा कर कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी