रायबरेली में नाले में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने लगाया जाम

प्रदुमन सिंह शनिवार की सुबह शौच के लिए खेत की तरफ गया था। सुबह ही करीब 1100 बजे उसका शव गांव के बगल से निकले बेंद नाले में उतराता मिला। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 04:04 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 04:04 PM (IST)
रायबरेली में नाले में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने लगाया जाम
रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबने से होना बताया गया।

रायबरेली, जेएनएन। ज‍िले के भदोखर थाना क्षेत्र के मछेछर गांव में शनिवार को एक युवक की नाले में डूबने से मौत हो गई थी। रविवार को गांव के लोगों ने मृतक का शव मटिहा मछेछर मार्ग पर रख कर जाम लगा दिया। हत्या की रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।

मछेछर गांव निवासी प्रदुमन सिंह शनिवार की सुबह शौच के लिए खेत की तरफ गया था। सुबह ही करीब 11 बजे उसका शव गांव के बगल से निकले बेंद नाले में उतराता मिला। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे इस्पेक्टर राम आशीष उपाध्याय ने युवक की बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भिजवाई। रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबने से होना बताया गया। रविवार की सुबह प्रदुम्न के घरवाले उसका शव लेकर मटिहा मछेछर मार्ग पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया।

इंंस्पेक्टर राम आशीष उपाध्याय के साथ सीओ डॉ अंजनी कुमार चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। आक्रोशित भीड़ को समझाया और तहरीर लेकर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी।  भदोखर थानाध्यक्ष ने बताया कि विवेचना शुरू कर दी गई है। जल्द ही वारदात की सच्चाई सामने आ जाएगी 

chat bot
आपका साथी