सुलतानपुर में चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या, पेट में मिले जख्‍म के निशान; नहर किनारे मिला शव

सुलतानपुर के गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के बुद्धि मिश्र का पुरवा गांव में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृत युवक शनिवार की शाम घर से गायब हुआ था। सुबह उसका शव नहर के किनारे धान के खेत में पाया गया।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 11:33 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 02:11 PM (IST)
सुलतानपुर में चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या, पेट में मिले जख्‍म के निशान; नहर किनारे मिला शव
सुलतानपुर में युवक की हत्‍या से सनसनी।

सुलतानपुर, संवादसूत्र। जि‍ले के गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के बुद्धि मिश्र का पुरवा गांव में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृत युवक शनिवार की शाम घर से गायब हुआ था। सुबह उसका शव नहर के किनारे धान के खेत में पाया गया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव, थाना प्रभारी मनबोध तिवारी मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह है मामला: गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के पुरवा गांव में अवधेश पाल अपनी भाभी व एक साल के भतीजे श्रेयांस के साथ रहता था। उसका भाई दिल्ली में रहता है। अवधेश भी परदेस में रहता था और एक माह पहले ही घर आया था। अवधेश की भाभी बिंदू ने बताया कि शनिवार को उसके बच्चे की तबियत खराब थी और वो बैंक से रुपये निकालने गई थी। करीब पांच बजे जब वह घर लौटी तो उसका देवर घर पर नहीं था। काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। वहीं रविवार तड़के अवधेश का शव मिलने की सूचना से घर में मातम छा गया। अवधेश का चाकुओं से गोदा हुआ शव घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित नहर की पक्की पटरी के किनारे पड़ा पाया गया। उसके पेट में चाकू से कई वार किए गए थे। बिंदू ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। थाना प्रभारी मनबोध तिवारी ने बताया कि मामले की तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा, जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी