श्रावस्ती में विवाहिता की हत्या कर लटकाया शव, मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस

श्रावस्ती के रामपुर गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी गई। घर में छत के कुंडे से उसका शव लटकता पाया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 04:21 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 04:21 PM (IST)
श्रावस्ती में विवाहिता की हत्या कर लटकाया शव, मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस
श्रावस्ती में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव लटकाया।

श्रावस्ती, जेएनएन। रामपुर गांव में बुधवार की देर शाम दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी गई। घर में छत के कुंडे से उसका शव लटकता पाया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मल्हीपुर थाने में दी। पुलिस ने पति व सास के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

बहराइच जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के कलवारी गांव निवासी आरती देवी का विवाह पांच वर्ष पूर्व मल्हीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी विनोद कुमार उर्फ झब्बर प्रसाद के साथ हुआ था। देर शाम आरती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में छत के कुंडे से साड़ी के फंदे के सहारे लटकता मिला। घर पर कोई मौजूद नहीं था। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना मृतका के मायके में दी। मृतका का भाई रामसरन मौके पर पहुंच गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ने पति व सास के विरुद्ध दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष दद्दन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पति व सास के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न तथा दहेज के लिए हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

कमरे में लटकता मिला युवक का शवः बांसगढी नई बस्ती निवासी राजीव कुमार सोनी ऊर्फ राजू के परिवार के सभी सदस्य बहन के ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में राजीव का शव घर के छत पर लगे टीन शेड के पाइप से लटकता मिला। पड़ोसियों ने अपने छत से शव लटकते देखा। जमुनहा पुलिस चौकी प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। प्रभारी निरिक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

chat bot
आपका साथी