लखनऊ में मां से नाराज होकर घर से निकली किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, छह आरोपित गिरफ्तार

घर से निकली किशोरी तो रास्‍ते में ई-रिक्शा चालक ने नौकरी दिलाने के बहाने से कमरे में ले गया और बंधक कर दुष्‍कर्म किया। उसके दोस्तों ने भी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी को मारा-पीटा भी।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 05:29 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 05:29 PM (IST)
लखनऊ में मां से नाराज होकर घर से निकली किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, छह आरोपित गिरफ्तार
इंटौजा क्षेत्र की किशोरी से सामूहिक दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है।

लखनऊ, जेएनएन।  मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली इटौंजा क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी को कुछ युवक मदद के नाम पर अपने साथ ले गए और बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने सभी छह आरोपितों को गिरफ्तार कर जेेल भेज दिया है। एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ पाक्सो (प्रोटेक्शन आफ चिल्ड्रेन फ्राम सेक्सुअल अफेंसेस) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अन्य गंभीर धाराएं भी लगाई गई हैं। किशोरी को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया है।

इटौंजा अंतर्गत एक गांव की किशोरी को रविवार को उसकी मां ने किसी बात पर डांटा था, इससे नाराज होकर वह घर से चली गई थी। घरवालों ने खोजबीन की तो उसका कुछ पता नहीं चला। किशोरी की मां ने इटौंजा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाप्रभारी इटौंजा जेपी सिंह ने बताया कि किशोरी को मडिय़ांव में इकरामुद्दीन निवासी सीतापुर संदना पुरैनी (ई-रिक्शा चालक) मिला। उससे किशोरी ने नौकरी दिलाने और खाना खिलाने के लिए कहा था। इसके बाद वह किशोरी को एक कमरे में ले गया और बंधक बना लिया। इसके बाद उसने फोन कर अपने साथियों शकील उर्फ छोटू निवासी मडिय़ांव डुडौली, उत्तम शर्मा निवासी सिवान, औराही (बिहार), मो. नसीफ निवासी डुडौरी रहीमनगर, नूर मोहम्मद उर्फ पुन्नू निवासी डुडौली, रीतेश यादव उर्फ भोला निवासी रहीमनगर को बुलाया। सभी ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी की पिटाई भी की।

18 घंटे में पुलिस ने की बरामदगी

एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार ने तत्परता दिखाते हुए सीओ बीकेटी के निर्देशन में उसकी तलाश के लिए कई टीमें लगाई थीं। मुख्य मार्ग से लेकर कई अन्य मार्गों और बाजारों में लगे सीसी कैमरे चेक किए गए। किशोरी मडिय़ांव की ओर एक युवक के साथ जाती हुई दिखी। युवक को ट्रेस कर टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। रात भर दबिश चलती रही। करीब 18 घंटे की मशक्कत के बाद सोमावर सुबह पुलिस ने किशोरी को बरामद कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी