Woman death case in Lucknow: मां के टोकने पर बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की थी हत्या, गिरफ्तार

एसपी ग्रामीण ने बताया कि शुक्रवार रात रोली ने अपने प्रेमी को फोन करके घर बुलाया था। आंगन के पास का दरवाजा खोला था। जिससे प्रेमी सीधे घर के अंदर चला गया। देर रात सुनीता की आंख खुली तो उसने दोनों को साथ देखा।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 06:52 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 07:58 AM (IST)
Woman death case in Lucknow: मां के टोकने पर बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की थी हत्या, गिरफ्तार
इटौंजा क्षेत्र के तिलकपुर बनौगा गांव में हुई थी घटना, 24 घंटे में पुलिस ने किया राजफाश।

लखनऊ जेएनएन। बीकेटी के इटौंजा क्षेत्र के तिलकपुर बनौगा गांव में बीते शुक्रवार रात हुआ सुनीता (45) की हत्या उसकी बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। 24 घंटे के अंदर पुलिस ने सुनीता की बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सुनीता ने घर के अंदर बेटी को प्रेमी के साथ देख लिया और विरोध किया तो दोनों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

एसपी ग्रामीण ह्रदेश कुमार के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों में सुनीता की बेटी रोली और गांव में रहने वाला उसका प्रेमी राहुल उर्फ भानु है। दोनों के बीच कई साल से प्रेम प्रसंग था। अक्सर उनका मिलना-जुलना भी था। इंस्पेक्टर जेपी सिंह और उनकी टीम ने दोनों को गांव के बाहर से गिरफ्तार किया है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि शुक्रवार रात मां और परिवारीजनों के सो जाने पर रोली ने अपने प्रेमी को फोन करके घर बुलाया था। आंगन के पास का दरवाजा खोला था। जिससे प्रेमी सीधे घर के अंदर चला गया। देर रात सुनीता की आंख खुली तो उसने दोनों को साथ देखा। सुनीता ने गांव में बदनामी के डर से दोनों को डांटा। इस बीच रोली ने मां को धक्का देकर गिरा गया। इसके बाद भानु के साथ मिलकर उसने गला घोटकर मां मार डाला और शव कमरे में खींचकर कर दिया।

इंस्पेक्टर इटौंजा ने बताया कि वारदात को अंजाम देकर भानु भाग निकला था। जबकि रोली कमरे में जाकर सो गई। सुबह जब कमरे में संदिग्ध हालात में सुनीता का शव मिला तो पुलिस ने पोस्टर्माटम हाउस भेजा। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई। घर में हत्या का मामला होने पर पुलिस को करीबी पर ही शक हुआ। पड़ताल कर रोली के नंबर का डिटेल निकाली गई तो पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो घटना का राजफाश हुआ।

chat bot
आपका साथी