Crime Against Women in Lucknow: चाकू से युवती की हत्या के बाद जंगल में फेंका शव, दुष्कर्म की आशंका

Crime Against Women in Lucknow लखनऊ के सरोजनीनगर थाना के पिपरसंड रोड पर जवाहर नवोदय विद्यालय के सामने जंगल में 18 वर्ष की युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। जंगल में युवती का शव मिलने के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 12:39 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 06:21 PM (IST)
Crime Against Women in Lucknow: चाकू से युवती की हत्या के बाद जंगल में फेंका शव, दुष्कर्म की आशंका
घटनास्थल पर पुलिस के साथ ही फोरेंसिंक की टीमें जांच में लगी हैं।

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी लखनऊ में पुलिस के सक्रिय रहने के बाद भी महिलाओं के प्रति अपराध कम नहीं हो रहे हैं। यहां के सरोजनीनगर में दुष्कर्म के बाद बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा (23) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारों ने उसका शव पिपरसंड रोड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के पास जंगल में फेंक दिया। युवती के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। गले में दुपट्टा पड़ा था। घटना स्थल के पास से शराब और पानी की बोतलें, दो ग्लास, एक रस्सी और सिगरेट-पान मसाला के पैकेट बरामद किए हैं। छात्रा मूल रूप से सीतापुर जिले के खैराबाद क्षेत्र की रहने वाली है। यहां पिता के साथ नादरगंज स्कूटर इंडिया के पास किराए के मकान में रहती थी।

परिवारीजन ने मकान मालिक की पत्नी और एक चप्पल फैक्टरी में काम करने वाले युवक पर हत्या की आशंका जताई है। दोनों से कुछ समय पहले युवती का झगड़ा हुआ था। उसके पिता सिक्योरिटी गार्ड हैं। युवती गौरी स्थित एक ज्वैलरी शॉप में नौकरी करती थी। वह शनिवार रात करीब आठ बजे घर से निकली थी। घटना के बाद से छात्रा का फोन भी गुम है। पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की पड़ताल कर रही है।

उधर, शव मिलने की सूचना पर डीसीपी मध्य सोमेन वर्मा, एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा, सरोजनीनगर पुलिस पहुंची। वहीं, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की और हत्यारों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर ने बताया कि पिपरसंड गांव के ग्राम प्रधान राम नरेश पाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती के शरीर पर काले रंग की जींस, नीली टी-शर्ट थी। कपड़े अस्त-व्यस्त थे। शव औंधे मुंह पड़ा था। इस मामले पुलिस ने सर्विलांस और क्राइम ब्रांच समेत चार टीमें बनाई हैं।

पिता ड्यूटी जाते समय पिता ने कहा था कहीं न जाना बेटा : छात्रा की मां ने बताया कि वह बीते शुक्रवार को छोटी बेटी और बेटे के साथ खैराबाद स्थित पैतृक आवास चली गई थीं। यहां पर बेटी और उसके पिता थे। पिता शनिवार रात ड्यूटी पर जा रहे थे। उन्होंने बेटी से कहा था कि रात कही जाए न घर का दरवाजा बंद कर चुपचाप सोए। पर पता नहीं क्या हुआ बेटी कैसे घर के बाहर निकल गई। मां ने बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे फोन पर बेटी से उनकी बात हुई थी। आठ बजे उसके पिता ड्यूटी चले गए। इसके बाद बेटी का मोबाइल स्विच आफ हो गया।

मकान मालिक की पत्नी और युवक से हुआ था झगड़ा : छात्रा की मां ने बताया कि करीब 10 दिन पहले मकान मालिक की बेटी से बेटी का झगड़ा हुआ था। मकान मालिक की पत्नी आठ-10 लोगों को लेकर कमरे में पहुंची। उन्होंने धमकाया था। इसके पहले बीते अप्रैल में नादरगंज में एक चप्पल कारखाने में बेटी काम करती थी। वहां के सिक्योरिटी गार्ड बबलू से बेटी का झगड़ा हुआ था। वह बेटी पर गलत नियत रखता था। फिर बेटी ने नौकरी छोड़ दी थी। बेटी पारा चौकी के पास रहने वाले एक युवक से फोन पर बात करती थी। एक जून से बेटी ज्वैलर्स शाप में नौकरी कर रही थी।

50 मीटर दूर पड़े थे जूते, सूंघकर नवोदय विद्यालय के गेट तक गया डॉग स्क्वायड : युवती के जूते शव से करीब 50 मीटर दूर पड़े थे। डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा उसने शव सूंघने के बाद कुछ दूर पर पड़े जूते सूंघे। इसके बाद मुख्य मार्ग की पगडंडी के सहारे करीब 400 मीटर दूर स्थित नवोदय विद्यालय के गेट के सामने जाकर रुका। इसके बाद डाग स्क्वायड मौके पर लौट आया। आशंका है कि हत्यारे कार से आए थे।

चाकू के आधा दर्जन से अधिक वार और हाथ की नस काटी : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हत्यारों ने युवती की पीठ, गले, हाथ और पेट पर आधा दर्जन से अधिक चाकू से वार किए। उसके हाथ की नस भी काटी। गला दुपट्टे से कसा हुआ था। अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले हत्यारों ने गला कसकर मारा, फिर चाकू से गोद डाला।

रस्सी से हाथ-पैर बांधकर दिया वारदात को अंजाम : आशंका है जताई जा रही है कि हत्यारे दो थे। उन्होंने पहले युवती के हाथ-पैर रस्सी से बांधे, इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों के मुताबिक युवती के हाथ और पैर में रस्सी से बांधे जाने के निशान थे।

chat bot
आपका साथी