COVID-19 Test: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कराया कोविड टेस्ट, BJP पर जमकर बरसे

COVID-19 Test in UP लखनऊ पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में अपना कोरोना टेस्ट कराया है। अखिलेश यादव ने कोविड जांच के लिए सैंपल दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने एक ट्वीट से आज दी है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 02:31 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 09:59 PM (IST)
COVID-19 Test: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कराया कोविड टेस्ट, BJP पर जमकर बरसे
अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में अपना कोरोना टेस्ट कराया है।

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में मंगलवार को अपना कोविड टेस्ट कराया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कोरोना वायरस जांच के लिए अपना सैंपल दिया। अब उनको रिपोर्ट का इंतजार है। इस उन्होंने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर योगी आदित्यनाथ सरकार को बेहद नाकाम बताया।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव बीते दिनों उत्तराखंड दौरे पर थे। इस दौरान वह हरिद्वार में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि के सम्पर्क में आए थे। महंत बाद में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कोविड पॉजिटिव पाए गए नरेंद्र गिरि जी की हालत ठीक नहीं है। उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। इसके बाद लखनऊ पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में अपना कोरोना टेस्ट कराया है। अखिलेश यादव ने कोविड जांच के लिए सैंपल दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने एक ट्वीट से आज दी है। 

कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल देने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के कहर से इन दिनों हाहाकार मचा है। ऐसी स्थिति क्यों हुई है, भाजपा सरकार को इस बात का जवाब देना होगा। पार्टी ने कोरोना पर नियंत्रण का झूठा ढिंढोरा पीटा है। प्रदेश में चारों ओर कोरोना टीका, कोरोना टेस्ट के साथ ही डॉक्टर, बेड, अस्पताल तथा एंबुलेंस की कमी दिख रही है। कोरोना टेस्ट रिपोर्ट में देरी होने के साथ ही दवाई की कालाबाजारी की जा रही है। इन सभी मामलों पर भाजपा सरकार चुप क्यों है। भाजपा के स्टार प्रचारक अब कहां हैं।

chat bot
आपका साथी