Covid Lockdown in UP: कोरोना कर्फ्यू का बड़ा असर, नए संक्रमित केसों में कमी; 24 घंटे में 353 ने तोड़ा दम

COVID-19 in UP प्रदेश में बीते 24 घंटे की जो टेस्ट रिपोर्ट मिली है उसके अनुसार 26780 नए संक्रमित मिले हैं। इसके विपरीत 28902 लोग इसके संक्रमण से उबरे हैं। इनमें डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा तथा उनकी पत्नी डॉ. जयश्री शर्मा भी हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 05:15 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 01:23 PM (IST)
Covid Lockdown in UP: कोरोना कर्फ्यू का बड़ा असर, नए संक्रमित केसों में कमी; 24 घंटे में 353 ने तोड़ा दम
पहले नए संक्रमितों की संख्या 30 हजार के ऊपर ही रहती थी।

लखनऊ, जेएनएन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की तेजी से बढ़ती लहर अब कुछ कम हो रही है। प्रदेश में दस मई तक के कोरोना कर्फ्यू का बड़ा असर अब देखने को मिल रहा है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 26780 नए संक्रमित मिले हैं जबकि 353 लोगों ने दम तोड़ा है। पहले नए संक्रमितों की संख्या 30 हजार के ऊपर ही रहती थी।

प्रदेश में बीते 24 घंटे की जो टेस्ट रिपोर्ट मिली है, उसके अनुसार 26780 नए संक्रमित मिले हैं। इसके विपरीत 28902 लोग इसके संक्रमण से उबरे हैं। इनमें डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा तथा उनकी पत्नी डॉ. जयश्री शर्मा भी हैं। प्रदेश में बीते पांच दिन में एक्टिव केस में करीब 50 हजार की कमी आई है। 30 अप्रैल को 3,10,783 सक्रिय मामले थे, जो अब 2,59,844 हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 2,25,670 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक प्रदेश में कुल 4,22,58,378 सैंपल्स की जांच की गई हैं।

राजधानी लखनऊ में भी नए संक्रमित कम होते जा रहे हैं, लेकिन मृत्यु का ग्राफ बढ़ा है। लखनऊ में बीते 24 घंटे में 1865 नए संक्रमित मिले हैं। यहां पर कुल 26827 एक्टिव केस हैं जबकि बीते 24 घंटे में 3755 लोगों को संक्रमण से मुक्ति मिली है। लखनऊ में 24 घंटे में 65 लोगों ने दम तोड़ा है। लखनऊ के बाद कानपुर में 49 लोगों की मौत हुई है, यहां 24 घंटे में 782 नए संक्रमित मिले हैं। मुजफ्फरनगर में 21 लोगों की मृत्यु हुई तो 704 नए केस मिले हैं। गाजियाबाद में 953 नए केस मिले तो 15 लोगों ने दम तोड़ा है। गौतमबुद्धनगर में 13 लोगों का निधन हो गया, जहां पर 1227 नए संक्रमित सामने आए हैं। मेरठ व झांसी में 12-12 लोगों की मौत हो गई। मेरठ में 1167 तो झांसी में 717 नए संक्रमित मिले हैं। वाराणसी व प्रयागराज में अब स्थिति काफी सुधरी है। गोरखपुर में 24 घंटे में 991 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं जबकि यहां पर चार लोगों की मौत हुई है।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में सभी जगह पर सैनिटाइजेशन का काम हो रहा है, जबकि बाहर न निकलने के कारण लोग एक-दूसरे के सम्पर्क में भी नहीं आ पा रहे हैं। इसके साथ ही कोविड बेड की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी की जा रही है।

वैक्सीनेशन जारी: अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल मिलाकर 1,06,65,499 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। इसके साथ ही 25,90,456 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है। इन दिनों 18-45 आयु वर्ग के लोगों को भी वैक्सीन दी जा रही है। इसका लाभ 68,536 लोगों को मिला है।

उद्योगों में कोविड केयर सेंटर: अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश के उद्योगों में कोविड केयर सेंटर बनाए जा रहे हैं। लगभग 544 उद्योगों में कोविड केयर सेंटर बना दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि निर्माण संबंधित गतिविधियां जैसे हाईवे, एक्सप्रेस-वे, बड़े आइसिंग प्रोजेक्ट में काम नहीं रुकना चाहिए। 

chat bot
आपका साथी