COVID-19 in UP: उत्तर प्रदेश में एक्टिव केस दो लाख के नीचे, 24 घंटे में 281 की मौत

Corona Virus in UP अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 256755 लोगों का टेस्ट किया गया। जिनमें 12547 नए संक्रमित हैं। 30 अप्रैल को 38000 से अधिक नए केस आए थे। आज तो 12547 नए केस हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 05:56 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 09:51 AM (IST)
COVID-19 in UP: उत्तर प्रदेश में एक्टिव केस दो लाख के नीचे, 24 घंटे में 281 की मौत
एक दिन में सर्वाधिक 38000 से अधिक नए केस आए थे। आज तो 12546 नए केस आए हैं।

लखनऊ, जेएनएन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण ने प्रदेश में जहां अप्रैल के अंतिम हफ्ते तक जमकर कहर बरपाया था, वहीं अब इसकी गति बंद पडऩे लगी है। सीएम योगी आदित्यनाथ के ट्रैक, टेस्ट तथा ट्रीट के फार्मूला के साथ ही कोरोना कफ्र्यू का बड़ा असर रहा। अब उत्तर प्रदेश में एक्टिव केस काफी नीचे आता जा रहा है। प्रदेश में अब एक्टिव केस एक लाख 77,643 हो गए है।

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,56,755 लोगों का टेस्ट किया गया। जिनमें 12547 लोग नए संक्रमित मिले हैं। इनके साथ ही 28404 लोग संक्रमण से मुक्त भी हो गए हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 281 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से 17,238 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें लखनऊ में 2228 की मौत हुई है। प्रदेश में अब रिकवरी रेट 87.90 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश में 30 अप्रैल को एक दिन में सर्वाधिक 38000 से अधिक नए केस आए थे। आज तो 12546 नए केस आए हैं।

छोटे जिलों में मौत की संख्या में बढ़ोतरी: प्रदेश में कोरोना संक्रमित छोटे जिलों में मृतकों की संख्या में काफी तेजी से और अचानक इजाफा होता जा रहा है। राजधानी लखनऊ में बीते 24 घंटे में 617 नए केस मिले हैं, जबकि 12 लोगों की मौत हुई है। कानपुर में मौत की संख्या कम नहीं हो रही है। यहां पर 14 लोगों की मौत हुई है जबकि 197 नए संक्रमित मिले हैं। मेरठ में 879 नए केस मिले हैं तो 19 लोगों ने दम तोड़ दिया है। झांसी में 315 केस मिले हैं और दस लोगों की मौत हुई है। गौतमबुद्धनगर में 480 नए संक्रमित मिले हैं और दस लोगों का निधन हो गया है। चंदौली में गंगा नदी में शव मिलने का कारण भी सामने आ रहा है। यहां पर सिर्फ 165 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 15 लोगों की मौत हो गई है। औरैया में तो सिर्फ 44 नए संक्रमित मिले जबकि 12 लोगों ने दम तोड़ दिया।

टेस्ट की संख्या नही घटाई गई: नवनीत सहगल ने कहा कि प्रदेश में टेस्ट की संख्या में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। कहीं पर भी टेस्ट की संख्या को घटाया नहीं गया है।

टीकाकरण में तेजी जारी: नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश में अब तो 18-44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में पहले 18-44 वर्ष के लोगों के लिए टीकाकरण केवल 18 जनपदों में ही चल रहा था अब सोमवार से यह टीकाकरण 23 जिलों में शुरू हो जाएगा। टीकाकरण की प्रक्रिया बहुत तेजी से चल रही है। अब तक प्रदेश में 1,47,00,000 वैक्सीन की डोज दी गई है। इनमें से 1,16,00,000 लोगों को पहली और 31,00,000 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। 31,00,000 लोगों को दोनों डोज मिल चुकी है।

ग्रामीण इलाकों पर भी फोकस: नवनीत सहगल ने बताया कि अब सरकार का फोकस ग्रामीण इलाकों पर है। प्रदेश में 59 अपर मुख्य सचिव प्रमुख सचिव और सचिव रैंक के अफसरों को जिलों में गांवों की स्थिति की निगरानी के लिए नोडल अफसर बनाकर भेजा गया है। वहां पर एक हफ्ते रहने के बाद बाद यह सभी शासन को अपनी रिपोर्ट देंगे।

मेडिकल ऑक्सीजन भी पर्याप्त: नवनीत सहगल ने बताया कि आज प्रदेश के जिलों में 1,010 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का वितरण किया गया है।

ब्लैक फंगस पर भी काम: सहगल ने बताया कि हास्पिटल में जो भी कोरोना पॉजिटिव गंभीर स्थिति में हैं, उनको ब्लैक फंगस की शिकायत मिली है। अब चिकित्सा शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि डॉक्टर्स की एक्सपर्ट अब यहां पर बचाव के उपाय करेगी। इस बीमारी से कैसे बचाव हो और इसमें कैसे सावधानी रखनी है, इस पर काम होगा। मुख्यमंत्री ने ब्लैक फंगस के सभी मामलों पर तेजी से काम करने को कहा है। इसकी गाइडलाइंस भी जारी हुई है।

chat bot
आपका साथी