COVID-19 Situation in Lucknow: बिना कोविड पाजिटिव रिपोर्ट के नहीं होंगे भर्ती, अधिकारियों को नहीं नियमों की जानकारी

यूपी में सरकार ने भले ही मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने के लिए कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म कर दी है पर कुछ अधिकारियों को इसकी जानकारी तक नहीं है। वह उल्टे सवाल कर है हैं कि बिना पाजिटिव रिपोर्ट के कैसे भर्ती होंगे।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 01:24 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 01:24 PM (IST)
COVID-19 Situation in Lucknow: बिना कोविड पाजिटिव रिपोर्ट के नहीं होंगे भर्ती, अधिकारियों को नहीं नियमों की जानकारी
दैनिक जागरण की पड़ताल सेक्टर अधिकारियों में जानकारी का दिखा अभाव।

लखनऊ [जितेंद्र उपाध्याय]। सरकार ने भले ही मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने के लिए कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म कर दी है, पर कुछ अधिकारियों को इसकी जानकारी तक नहीं है। वह उल्टे सवाल कर है हैं कि बिना पाजिटिव रिपोर्ट के कैसे भर्ती होंगे। कोरोना संक्रमित मरीजों की भर्ती और उनकी परेशानी को दूर करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से जोनवार अधिकारियों की तैनाती की गई। दैनिक जागरण ने रविवार को इन अधिकारियों के फोन नंबरों की पड़ताल की। कई के नंबर बंद थे तो कई गलत जानकारी दे रहे थे। आशियाना क्षेत्र में तैनात डाक्टर से लोकबंधु में संक्रमित मरीज की भर्ती के लिए कहा गया तो वह बोले, बिना कोरोना की जांच रिपार्ट के कैसे भर्ती होंगे। मैं डाक्टर से बात करता हूं। लोहिया अस्पताल में बेड की जानकारी मांगी गई तो भ्रामक सूचना मिली। कुछ अफसरों तो सटीक जानकारी दी और दोबारा फोन कर हालचाल भी लिया। 

आशियाना-पारा अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय-9454416496, समय दोपहर 3:02 बजे, फोन नहीं उठा।  उप निदेशक परिवार कल्याण, रविकांत-8542821348, समय दोपहर 3:04 बजे, फोन नहीं रिसीव हुआ।   सहायक विकास अधिकारी पंचायत, अनिल कुमार मिश्रा-9005373400, समय दोपहर 3:05 बजे। लोकबंधु में भर्ती न होने की बात कही तो उन्होंने ओपी चौधरी का नंबर देकर ट्राई करने के लिए कहा। डा.अशोक कुमार, कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी- 6387761660, समय दोपहर 3:08 बजे, लोकबंधु में भर्ती होने की बात कही गई तो उन्होंने तुरंत बात करने के लिए कहा और मरीज का नाम पूछा। बिना कोविड रिपोर्ट के कोई कैसे भर्ती करेगा।

गुडंबा

उप जिलाधिकारी बीकेटी-9454416493, समय दोपहर 3:15 बजे, घंटी गई, फोन उठा और जांच रिपोर्ट की डिटेल मांगी। हीरालाल गौतम-9839277944, समय दोपहर 3:18 बजे, उन्होंने इंटीग्रल में भर्ती होने के लिए कहा, बिना रिपोर्ट के भर्ती का शासनादेश आने की बात कही, कोई दिक्कत हो तो फोन करने के लिए कहा। डा. दिलीप भार्गव अधीक्षक सामुदायिक केंद्र गुडंबा- 7007719435 समय दोपहर 3:25 बजे, फोन बंद था। अलीगंज-मडिय़ांव अपर नगर मजिस्ट्रेट सात-9454416500, समय दोपहर 3:26 बजे, फोन बंद था। प्रेम पाल सिंह-7571043732, समय दोपहर 3:27 बजे, इनकमिंग सेवाएं स्थगित। जितेंद्र यादव-9935306333 समय दोपहर 3:28 बजे, बीपी भार्गव ने फोन उठाया, बताया कि मेरा नंबर कैसे चला गया, मुझे कोई जानकारी नहीं है। डा.प्रियंका यादव-अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अलीगंज -7054611610, समय दोपहर 3:32 बजे, फोन नेटवर्क से बाहर।

चिनहट-गाजीपुर

उप कृषि निदेशक डा.सीपी श्रीवास्तव-9415157781, समय दोपहर 3:34 बजे, कोरोना अस्पताल की जानकारी दी गई। भर्ती में दिक्कत होने पर फोन करने की बात कही गई। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी-9452313020, समय दोपहर 3:38 बजे, उन्होंने अस्पताल की जानकारी दी। डा.सुरेश पांडेय, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  चिनहट -9453146331, समय दोपहर 3:02 बजे, नंबर बिजी रहा। सरोजनीनगर, पीजीआइ व बंथरा उप जिलाधिकारी सरोजनीनगर- 9454416511 समय दोपहर 3:42 बजे,  फोन उठा और आक्सीजन के लिए कहने पर देखने की बात कही।  अरविंद त्रिपाठी- 9935670709 समय दोपहर 3:51 बजे, चुनाव में ड्यूटी होने की बात कही गई। कमलेश जायसवाल- 9450020915 समय, दोपहर 3:53 बजे, फोन पर इनकङ्क्षमग की सुविधा नहीं। डा.अंशुमान अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरोजनीनगर- 9415787825 समय, दोपहर 3:54बजे, आरटीपीसीआर जांच की जानकारी दी गई। कैसरबाग, अमीनाबाद व नाका हिंडोला गोविंद डिप्टी कलेक्टर -9717014868, समय दोपहर 3:56 बजे, भर्ती की जानकारी के साथ ही पांच से सात मिनट में इंतजाम की बात कही गई। उन्होंने पलटकर फोन कर संक्रमित की पूरी डिटेल भी मांगी। शशि कुमार- 9999944751 समय दोपहर 3:59 बजे, फोन नहीं उठा। थोड़ी देर में बैक काल आई और पूरी जानकारी दी गई। नरेंद्र बहादुर ङ्क्षसह- 9450627558 समय, शाम 4:02 बजे, फोन बिजी रहा। डा.रितेश द्विवेदी, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रेडक्रास - 9453059118 समय शाम 4:03 बजे, घंटी गई, फोन उठा और आरटीपीसीआर की जानकारी दी गई।

इंदिरानगर- महानगर अपर नगर मजिस्ट्रेट पंचम-9454416498 समय, शाम 4:14 बजे, सेवा उपलब्ध नहीं। विवेक भार्गव-9415766576 समय शाम 4:16 बजे, बताया कि मेरी जगह कोई और ड्यूटी पर है, उनका नंबर डायल कर लीजिए। बाबूलाल वर्मा -9415787051 समय शाम 4:18 बजे, फोन उठा, ड्यूटी कटने की जानकारी दी गई। डा.रुबीना अकील, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इंदिरानगर -9453479456, समय शाम 4:20 बजे, फोन पर इनकङ्क्षमग सुविधा नहीं है। आलमबाग-कृष्णानगर खंड विकास अधिकारी -9454465469 समय, शाम 4:27 बजे, फोन उठा और पूरी जानकारी दी गई। तहसीलदार- 9454416503 समय, शाम 4:29 बजे, यह सेवा उपलब्ध नहीं है। संजय भारती- 9454414480 समय, शाम 4:31 बजे, फोन उठा और पूरी जानकारी दी गई। डा.शाहिद रजा, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आलमबाग- 8874201726 समय, शाम 4:32 बजे, फोन उठा और आरटीपीसीआर की जानकारी दी गई। तालकटोरा, ऐशबाग, बाजारखाला व टुडिय़ागंज सूर्यकांत त्रिपाठी- एसीएम-छह- 9454416499 समय, शाम 4:32 बजे, फोन नहीं उठा। अनिल जोशी -9415422870 समय, शाम 4:36 बजे, फोन उठा और कोरोना संक्रमित होने की वजह से दूसरे से जानकारी लेने की बात कही। डा.मंजू चौरसिया, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ऐशबाग -9670909326 समय, शाम 4:38 बजे, फोन नहीं उठा। हजरतगंज, हुसैनगंज, गौतमपल्ली अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम- 9415005008 समय, शाम 4:40 बजे, फोन उठा और अस्पताल की जानकारी दी गई।  धीरेंद्र यादव -9473824532 समय, शाम 4:42 बजे, फोन उठा और भर्ती होने वाले मरीज की जानकारी मांगी गई और दिक्कत पर फोन करने की बात कही गई।  डा.वाइके सिंह, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवल किशोर रोड -9451954718, समय, शाम 4:32 बजे, फोन उठा और सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक आरटीपीसीआर जांच की जानकारी दी गई।

वजीरगंज-ठाकुरगंज

नगर मजिस्ट्रेट -9415005007 समय, शाम 4:48 बजे, फोन सेवा में उपलब्ध नहीं है।  अनिल सक्सेना- 9415167734 समय, शाम 4:51 बजे, फोन नहीं उठा। अजीत कुमार- 8765513474 समय, शाम 4:53 बजे, फोन नहीं उठा। डा.शिखा रावत, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिल्वर जुबली -9936062304 समय, शाम 4:56 बजे,फोन उठा और जांच की जानकारी दी गई। जानकीपुरम-विकासनगर नरीश साहू जिला पंचायत राज अधिकारी- 9451600220, समय, शाम 4:57 बजे, फोन उठा और जगरानी या इंट्रीगल में भर्ती की जानकारी दी गई। तहसीलदार सदर- 9454416505 समय, शाम 4:59 बजे, फोन उठा और खाली बेड की उपलब्धता की जानकारी दी गई।  आरपी सिंह -8127234444, समय, शाम 5:02 बजे, फोन उठा और खुद कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी गई।  डा.विनय कुमार, कार्यालय सीएमओ- 8887895505 समय, शाम 5:02 बजे, जांच की जानकारी दी गई।  गोमतीनगर-विभूतिखंड लोकेश त्रिपाठी- 9454164781 समय, शाम 5:07 बजे, नंबर बिजी था बाद में कॉल बैक करके जानकारी दी गई। जयराज तोमर-9838339966 समय, शाम 5:02 बजे जांच केंद्रों की जानकारी दी गई। नवल प्रकाश-7991203512 समय, शाम 5:09 बजे, फोन नंबर उपयोग में नहीं है। डा.अतुल कुमार वर्मा, कार्यालय सीएमओ- 9648543523 समय, शाम 5:11 बजे,नंबर मौजूद नहीं है। सआदतगंज, चौक व हसनगंज अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय -7905685215 समय, शाम 5:12 बजे, फोन उठा और नंबर गलत होने और फिर एसीएम प्रथम का नंबर दिया गया। मुकेश पांडेय- 9412632538 समय, शाम 5:15 बजे, फोन उठाया और स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी दी गई। वीरेंद्र कुमार वर्मा -9415467645 समय, शाम 5:17 बजे, फोन नहीं उठा।  डा.प्रीति श्रीवास्तव- कार्यालय सीएमओ- 9450097172, समय, शाम 5:17 बजे, जांच की जानकारी दी गई। 

कैंट-मानकनगर

ज्योत्सना यादव डिप्टी कलेक्टर- 9650193467 समय, शाम 5:20 बजे, संक्रमित की रिपोर्ट मांगी गई। आनंद तिवारी- 8808811113 समय, शाम 5:22 बजे, फोन उठा लेकिन नंबर प्रवीण गुप्ता का है, संक्रमित अस्पताल की जानकारी न होने की बात कही गई।  एमके ङ्क्षसह- 8318530129 समय, शाम 5:28 बजे, फोन उठा और कोरोना जांच केंद्र की जानकारी दी गई।  डा.मीनाक्षी- कार्यालय सीएमओ- 9936869863 समय, शाम 5:30 बजे, फोन उठा और जांच रिपोर्ट न मिलने पर खुद को निगेटिव मानने की जानकारी दी।

गोमतीनगर विस्तार निधि वाजपेयी- 9651547492 समय, शाम 5:34 बजे, राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बेड खाली होने की जानकारी। दिक्कत पर फोन करने के लिए भी कहा। दोबारा फोन कर हालचाल भी लिया।  नेक सहाय यादव- 9450765091 समय, शाम 5:37 बजे, फोन उठा, लोहिया में आक्सीजन बेड न होने की जानकारी दी गई। डा.डीके ङ्क्षसह, कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी- 9415952231 समय, शाम 5:40 बजे, फोन नंबर गलत है।

chat bot
आपका साथी