लखनऊ में फुफेरे भाई ने आठ साल किया यौन शोषण, शादी की बात पर भाग गया साउथ अफ्रीका

युवती का आरोप है कि कलीम अलीगज में रहकर वर्ष 2010 में पढ़ाई करता था। इस बीच युवती को उसने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। युवती को वह कई होटलों और कमरों में ले गया।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 09:39 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 01:56 PM (IST)
लखनऊ में फुफेरे भाई ने आठ साल किया यौन शोषण, शादी की बात पर भाग गया साउथ अफ्रीका
पहले प्रेम जाल में फंसाया फिर शादी का झांसा देकर करता रहा दु्ष्कर्म।

लखनऊ, जेएनएन। एक युवती के फुफेरे भाई ने पहले उसे प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर साथ जीने-मरने की कसमें खायीं और आठ साल तक यौन शोषण करता रहा। नौबत जब शादी करने की आयी तो साउथ अफ्रीका भाग गया। इसके बाद दूसरी लड़की से शादी तय कर ली। मामला राजधानी के विकासनगर इलाके का है। हालात की मारी युवती जब आरोपित के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने मामला अलीगंज का बताकर टरका दिया। युवती ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार की तो एडीसीपी नार्थ प्राची सिंह ने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। जिसके बाद अलीगंज थाने में युवती के फुफेरे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला है आरोपित युवक, 2010 में आया था युवती के संपर्क में

इंस्पेक्टर अलीगंज पन्ने लाल यादव ने बताया कि युवती विकासनगर क्षेत्र की रहने वाली है। जबकि उसका फुफेरा भाई (आरोपित युवक) कलीम मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला है। युवती का आरोप है कि कलीम अलीगज में रहकर वर्ष 2010 में पढ़ाई करता था। इस बीच युवती को उसने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। युवती को वह कई होटलों और कमरों में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। यह सिलसिला आठ साथ वर्ष 2018 तक चलता रहा। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

शादी का दबाव बनाकर भाग गया साउथ अफ्रीका, दूसरी लड़की से तय कर ली शादी

पीड़िता का आरोप है कि वह जब उसने शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो टाल मटोल करता रहा। इसके बाद वह नौकरी लग गई यह कहकर गायब हो गया। पूछने पर यह भी नहीं बताया कि नौकरी कहां लगी है। बाद में कुछ लोगों से पता चला कि वह साउथ अफ्रीका में रह रहा है। फोन नंबर पता करके बात की तो पहले एक साल बाद शादी करने के लिए कहा। उसके बाद मना कर दिया। अब पता चला कि उसने किसी अन्य लड़की के साथ शादी तय कर ली है। मार्च में उसकी शादी भी होनी है। 

chat bot
आपका साथी