रायबरेली में डीएम कार्यालय के बाहर दंपती ने किया आत्मदाह का प्रयास, सिटी मजिस्ट्रेट पर लगाया आरोप

मामला महराजगंज तहसील के मांझगांव मजरे जमुरावां का है। यहां के रहने वाले जीत बहादुर सिंह सुबह पत्नी रामलली दो बेटों सूर्य प्रताप व रौनक के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। फरियाद लिखे पत्र के साथ एक बोतल में पेट्रोल भी लेकर आए थे।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 05:32 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 07:33 AM (IST)
रायबरेली में डीएम कार्यालय के बाहर दंपती ने किया आत्मदाह का प्रयास, सिटी मजिस्ट्रेट पर लगाया आरोप
रायबरेली में तहसील प्रशासन के रवैए से आहत हैं पति-पत्नी।

रायबरेली, जागरण संवाददाता। कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के हाथ-पैर उस वक्त फूल गए, एक जब दंपती ने डीएम दफ्तर के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने दौड़कर उन्हें पकड़ा। जिलाधिकारी ने कार्रवाई का भरोसा दिया, तब पीड़ित शांत हुए।

मामला महराजगंज तहसील के मांझगांव मजरे जमुरावां का है। यहां के रहने वाले जीत बहादुर सिंह सुबह पत्नी रामलली, दो बेटों सूर्य प्रताप व रौनक के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। फरियाद लिखे पत्र के साथ एक बोतल में पेट्रोल भी लेकर आए थे। पति-पत्नी का आरोप है कि यहां आकर उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह से अपनी समस्या बताई तो वे उल्टे उन्हीं को धमकाने लगे। दुर्व्यवहार भी किया। इससे गुस्साए जीत बहादुर ने पेट्रोल की बोतल निकाल ली और आत्मदाह करने की कोशिश की। आसपास मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। प्रकरण डीएम वैभव श्रीवास्तव तक पहुंचा तो वे भी आ गए और हालात संभाले।

भाजपा नेता करा रहा कब्जा : जीत बहादुर सिंह का कहना है कि हलोर-सेमरौता रोड पर उनकी पुश्तैनी जमीन है। आबादी में दर्ज इसी भूमि पर उनका मकान बना है। इस जमीन में तीन भाइयों का हिस्सा है। एक भाजपा नेता ने बहलाफुसला कर दो भाइयों की जमीन लिखवा ली। अब पीड़ित के हिस्से की भूमि पर भी कब्जा कर रहे हैं। इसकी शिकायत लेकर वे महराजगंज एसडीएम के पास दो दिन गए, लेकिन वहां से लौटा दिया गया।

इनकी भी सुनें : जनता दर्शन में मामला आया होगा, लेकिन मुझे याद नहीं। हां, अब प्रकरण संज्ञान में आया है। संबंधित क्षेत्र के लेखपाल को बुलाया गया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई हाेगी।   -सविता यादव, एसडीएम महराजगंज 

chat bot
आपका साथी