Lucknow Coronavirus Cases Update: बीते 24 घंटे में भी वायरस ने ली 22 की जान, 517 संक्रमित

Lucknow Coronavirus Cases Update अप्रैल में 588 लोगों की गई जान मई में 17 दिनों में ही 471 मौत। सक्रिय मरीजों की संख्या 60 हजार से घटकर 10 हजार के नीच आई। मगर मौतें लगभग दो गुनी हो गईं।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 07:07 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 07:07 AM (IST)
Lucknow Coronavirus Cases Update: बीते 24 घंटे में भी वायरस ने ली 22 की जान, 517 संक्रमित
Lucknow Coronavirus Cases Update: अप्रैल के मुकाबले मई में संक्रमण थमा, मौतें बेकाबू।

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में 29 अप्रैल से चल रहे लॉकडाउन का असर दिखने लगा है। अप्रैल के मुकाबले मई में संक्रमण कई गुना कम हो गया है। मगर मौतें बेकाबू हैं। आकंड़ों के अनुसार एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक जहां कुल 588 लोगों की वायरस से जान गई तो वहीं मई के 17 दिन में ही 471 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक कुल 118685 लोग संक्रमित हुए। जबकि मई के 17 दिनों में केवल 29157 लोग संक्रमित हुए। अप्रैल के मुकाबले मई में इस लिहाज से संक्रमण करीब पांच छह गुना कम हुआ। मगर मौतें लगभग दो गुनी हो गईं।

सोमवार को 22 मौतें: स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को सिर्फ 517 मरीज पाए गए। बावजूद 22 मरीजों की जान चली गई। इससे लखनऊ में कुल मौतों का आंकड़ा अब 2268 तक पहुंच गया है। मौतें नहीं थमने के पीछे विशेषज्ञ स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

मई में संक्रमितों व मौतों का आकंड़ा

तारीख संक्रमित मौत 01       3125    34 02      3342     25 03     3058     26 04     2407     22 05     3004     38 06     1865    65 07     1982    25 08      2179    38 09      1436    26 10       1274   26 11       1154    23 12       916     23 13       856     35 14       900     21 15       617     12 16       525     20 17      517      22

राजधानी में अब रह गए नौ हजार से कम सक्रिय: राहत की बात सिर्फ यह है कि लखनऊ में अब सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 9849 रह गई है। जबकि चार हफ्ते पहले तक कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 60 हजार तक पहुंच चुकी थी। पिछले दो हफ्तों में सक्रिय मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है। वहीं स्वस्थ मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को भी संक्रमितों से तीन गुने से भी ज्यादा कुल 1663 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

chat bot
आपका साथी