UP Coronavirus Update: यूपी में कोरोना संक्रमण से कुछ राहत, 24 घंटे में 21,331 नए केस; 278 लोगों की मौत

UP Coronavirus Update यूपी में पिछले 24 घंटों में 21331 नए पॉजिटिव केस मिले हैं जबकि 278 लोगों की मौत हो गई है। कानपुर और लखनऊ में सबसे ज्यदा मृत्यु दर्ज की गई है। राज्य में अब सक्रिय मामलों की संख्या 225271 हो गई है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 06:46 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 12:09 AM (IST)
UP Coronavirus Update: यूपी में कोरोना संक्रमण से कुछ राहत, 24 घंटे में 21,331 नए केस; 278 लोगों की मौत
यूपी में पिछले 24 घंटों में 21,331 नए पॉजिटिव केस मिले हैं।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश आंशिक कोरोना कर्फ्यू के परिणाम दिखने लगे हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण कुछ कम होता नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटों आंकड़ों के अनुसार 21,331 नए पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि 278 लोगों की मौत हो गई है। कानपुर और लखनऊ में सबसे ज्यदा मृत्यु दर्ज की गई है। कानपुर में 30 और लखनऊ में 30 लोगों ने दम तोड़ दिया है। राज्य में अब सक्रिय मामलों की संख्या 2,25,271 हो गई है। इसी दौरान 29,709 कोरोना संक्रमण से जंग जीत कर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश में 16 अप्रैल को कोरोना वायरस संक्रमण के 27,426 नए मामले सामने आए थे और 103 लोगों की मौत हो गई थी। उस वक्त 1,50,676 कुल सक्रिय केस थे। 20 अप्रैल को 29,754 नए केस मिले और 163 लोगों की जान चली गई, जबकि 2,23,544 एक्टिव केस हो गए। इसके बाद 29 अप्रैल को स्थिति ज्यादा गंभीर हो गई। 35,156 नए केस मिल और 298 लोगों की मौत हो गई। कुल संक्रमित मामलों की संख्या तीन लाख से ऊपर पहुंच गई। पाच मई को 31,165 केस मिले और 357 लोगों ने दम तोड़ दिया। नौ मई को 23,333 नए केस मिले और 296 लोगों की मृत्यु हुई और कुल संक्रमित केस घट कर 2,33,981 हो गई। अब चौबीस घंटे में 10 मई को 21,331 केस आए हैं जो एक दिन पहले से दो हजार कम है।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 2,14,977 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच हुई, इसमें 21,331 संक्रमित मिले हैं। संक्रमण से ठीक होकर 29,709 रोगी अपने घरों में पहुंच गए। नए संक्रमित मरीजों की तुलना में अस्पतालों से डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की अधिक संख्या सरकार को भी सुकून दे रही है। पिछले 24 घंटों में 278 मरीजों का कोरोना से निधन हो गया। लखनऊ में 26 और कानपुर में 30 मरीजों की मौत हुई। झांसी में 16, आजमगढ़ में 15, हरदोई और गोंडा में 12-12, गौतम बुद्ध नगर में 10 और वाराणसी में नौ मरीजों की मृत्यु इस बीमारी से हो गई।

पिछले 24 घंटे में यहां मिले सबसे अधिक संक्रमित

लखनऊ : 1274 मेरठ : 2269 सहारनपुर : 961 गोरखपुर : 1031 गौतमबुद्धनगर : 1026 वाराणसी : 864 मुरादाबाद : 663 बरेली : 856 गाजियाबाद : 532 कानपुर : 430
chat bot
आपका साथी