COVID-19 Cases in UP: यूपी में कोरोना वायरस से संक्रमित पांच नए रोगी मिले, अब 86 सक्रिय केस

COVID-19 Cases in UP उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 1.24 लाख लोगों की कोरोना जांच की गई तो उसमें से पांच लोग संक्रमित पाए गए। वहीं नौ रोगी स्वस्थ हुए हैं। अब कोरोना के सक्रिय केस 86 हैं। बीते रविवार को सक्रिय केस 83 थे।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 11:29 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 11:29 PM (IST)
COVID-19 Cases in UP: यूपी में कोरोना वायरस से संक्रमित पांच नए रोगी मिले, अब 86 सक्रिय केस
उत्तर प्रदेश में 1.24 लाख लोगों की कोरोना जांच की गई तो उसमें से पांच लोग संक्रमित पाए गए।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 1.24 लाख लोगों की कोरोना जांच की गई तो उसमें से पांच लोग संक्रमित पाए गए। वहीं, नौ रोगी स्वस्थ हुए हैं। अब कोरोना के सक्रिय केस 86 हैं। बीते रविवार को सक्रिय केस 83 थे। ऐसे में एक्टिव केस की संख्या में तीन की बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल मरीजों की संख्या 100 से नीचे होना राहत भरी बात है। बीते 22 नवंबर को कुल मरीजों की संख्या 104 थी।

उत्तर प्रदेश में अब तक 17.10 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और इसमें से 16.87 लाख मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब रिकवरी रेट 98.7 प्रतिशत है। देश में अब तक सबसे ज्यादा 8.74 करोड़ लोगों की कोरोना जांच उत्तर प्रदेश में की गई है। लोगों से अपील की गई है कि वह कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करें। दो गज की शारीरिक दूरी के नियम के पालन के साथ-साथ मास्क जरूर लगाएं।

अब तक टीका लगवाने नहीं पहुंचे 24 प्रतिशत लोग : यूपी में कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में अभी तक 24 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 14.74 करोड़ लोगों में से 11.15 करोड़ लोगों ने अब तक टीके की पहली डोज लगवाई है। वहीं इसमें से 4.94 करोड़ लोगों ने दूसरी डोज भी लगवा ली है। टीका न लगवाने वाले लोगों को आशा वर्कर की मदद से सूचीबद्ध कर लिया गया है। अब गांव-गांव टीमें भेजकर लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

नए वैरिएंट को देखते हुए टीका लगाने की सलाह : कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट के सामने आने के बाद लोगों को सलाह दी गई है कि वह वैक्सीन जरूर लगवाएं। राज्य टीकाकरण अधिकारी डा. अजय घई ने बताया कि सोमवार को प्रदेश में 16657 टीकाकरण केंद्रों पर 14.09 लाख लोगों ने वैक्सीन लगवाई। टीके की प्रदेश में कोई कमी नहीं है। करीब ढाई करोड़ टीके अभी उपलब्ध हैं। प्रत्येक जिले में कामकाजी लोगों के लिए कम से कम एक टीकाकरण केंद्र पर सुबह आठ से लेकर रात्रि 10 बजे तक वैक्सीन लगाने की सुविधा दी गई है। टीका लगवाने लोग जरूर आएं।

chat bot
आपका साथी