COVID-19 in UP: निरंकुश कोरोना वायरस का नया संक्रमण, 24 घंटे में 27426 नए कोविड संक्रमित

COVID-19 in UP उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस टेस्ट की जो रिपोर्ट आई है वह काफी डरावनी है। 24 घंटे में प्रदेश में 27426 नए संक्रमित लोग मिले हैं। 24 घंटे में 103 लोगों की मृत्यु हुई है। राजधानी लखनऊ का रिकॉड तोड़ प्रदर्शन जारी है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 03:18 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 09:01 PM (IST)
COVID-19 in UP: निरंकुश कोरोना वायरस का नया संक्रमण, 24 घंटे में 27426 नए कोविड संक्रमित
डेढ़ लाख पर पहुंचा प्रदेश में सक्रिय केस का आंकड़ा। कम नहीं हो रहा कोरोना की दूसरी लहर का कहर।

लखनऊ, जेएनएन। कोरोना की दूसरी लहर का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। बीते चौबीस घंटे में भी संक्रमण पहले से अधिक रफ्तार से प्रदेशवासियों को अपनी चपेट में लेता रहा। कुल 27426 नए पॉजिटिव केस पाए गए। वहीं, मौत का आंकड़ा गुरुवार की तुलना में एक कम, लेकिन बीते दिनों की तुलना में कहीं ज्यादा 103 मौतों पर बना रहा। इसके साथ ही कुल सक्रिय केस डेढ़ लाख के पार यानी 150676 हो चुके हैं।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ज्यादा ही खतरनाक और जानलेवा साबित हो रही है। गुरुवार को 104 मरीजों की मौत के बाद शुक्रवार को भी लगभग वही भयावहता बनी रही। प्रदेश के विभिन्न जिलों के आंकड़ों के मुताबिक, कुल 103 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु चौबीस घंटे में हो गई। कुल सक्रिय मरीजों का आंकड़ा भी डेढ़ लाख के पार पहुंच चुका है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बीते एक दिन में कुल 223307 सैंपल की जांच की गई। प्रदेश में अब तक कुल 37814182 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

सर्वाधिक मामलों वाले जिले

जिले- नए केस लखनऊ- 6598 वाराणसी- 2344 प्रयागराज- 1758 कानपुर नगर- 1403 गोरखपुर- 846 झांसी- 653 गाजियाबाद- 595 मेरठ- 581 लखीमपुर खीरी- 556 जौनपुर- 530

केंद्रीय मंत्री के आश्रम के छह कर्मचारी कोरोना संक्रमित: कानपुर देहात में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के मूसानगर आश्रम के छह कर्मचारी कोरोना संक्रमित। मंत्री हरिद्वार कुंभ से कल रात कर्मचारियों संग लौटकर आईं हैं। मंत्री पॉजिटिव नहीं है।

24 घंटे में कोविड हास्पिटल में परिवर्तित होंगे दो बड़े अस्पताल: सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी और बलरामपुर हॉस्पिटल को अगले 24 घंटे की अवधि में कोविड हॉस्पिटल में परिवॢतत किया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह को दी है।  

chat bot
आपका साथी