COVID-19 in UP: प्रभावी नियंत्रण में कोरोना वायरस संक्रमण की सेकेंड स्ट्रेन, 24 घंटे में 213 नए केस

Corona Virus in UP अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया अब प्रदेश में एक्टिव इंफेक्शन के 4163 केस हैं। इनमें 2542 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। अब प्रदेश में रिकवरी रेट 98.50 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश में 11 सिर्फ जिलों में एक्टिव केस सौ से ऊपर हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 07:03 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 07:45 AM (IST)
COVID-19 in UP: प्रभावी नियंत्रण में कोरोना वायरस संक्रमण की सेकेंड स्ट्रेन, 24 घंटे में 213 नए केस
मुख्यमंत्री ने टीम-09 के साथ आज समीक्षा बैठक में निर्देश दिया

लखनऊ, जेएनएन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की सेकेंड स्ट्रेन अब उत्तर प्रदेश में काफी नियंत्रण में है। प्रदेश में बीते 24 दो लाख 21901 सैंपल का टेस्ट किया गया। जिसमें 213 नए संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 478 संक्रमित कोरोना के कहर से मुक्त भी हो गए हैं। प्रदेश में 11 सिर्फ जिलों में एक्टिव केस सौ से ऊपर हैं।

अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया अब प्रदेश में एक्टिव इंफेक्शन के 4163 केस हैं। इनमें 2542 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। अब प्रदेश में रिकवरी रेट 98.50 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश के 18 जनपद में एक भी नया संक्रमित नहीं मिला है जबकि 52 जिलों में यह संख्या दस के नीचे है। प्रदेश में कुल पॉजीटिविटी रेट 3.07 फीसदी है, पिछले 24 घण्टे का पॉजीटिविटी रेट 0.1 प्रतिशत है।

नवनीत सहगल ने बताया कि बीते 24 घंटे में लखनऊ में 17 नए संक्रमित मिले हैं जबकि 12 लोगों की मौत हुई है। यहां अभी 306 एक्टिव केस हैं। प्रयागराज में चार नए केस मिले, यहां पर 15 लोगों की मौत हुई है। बीते 24 घंटे में 46 लोगों की मौत हुई है। अब तक प्रदेश में 22224 लोगों ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दम तोड़ा है।

प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के ट्रिपल टी फार्मूला के साथ वैक्सीनेशन और आंशिक कोरोना ​​​​​कर्फ्यूका बड़ा असर संक्रमण पर व्यापक नियंत्रण के रूप में सभी के सामने है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि संक्रमण कम हुआ है लेकिन खत्म नही हुआ, कई प्रदेशों में संक्रमण फिर बढ़ रहा है। ऐसे में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें।

मुख्यमंत्री ने टीम-09 के साथ आज समीक्षा बैठक में निर्देश दिया है कि गृह और स्वास्थ्य विभाग की टीमें बाहर से आने वालों की रेलवे स्टेशन और एयर पोर्ट पर जांच जरूर कराएं। खासतौर पर उन राज्यों से आने वाले लोगों की जहां पर संक्रमण अधिक है।

लय पकड़ चुका टीकाकरण अभियान अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में रोज चार लाख लोगों का टीकाकरण हो रहा है। आज से लक्ष्य छह लाख का रखा गया है। प्रदेश में 7600 केंद्रों पर टीकाकरण कार्य हो रहा है। इन सभी केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाई जा रही है। प्रदेश में जुलाई से दस लाख लोगों को रोज टीकाकरण का लक्ष्य है। प्रदेश में अब तक कुल 2 करोड़ 56 लाख 83 डोज वैक्सीन दी जा चुकी है। 

chat bot
आपका साथी