COVID-19 in UP: काफी नियंत्रण में कोरोना वायरस संक्रमण की सेकेंड स्ट्रेन, एक्टिव केस चार हजार से कम

Corona Virus in UP मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि एक जुलाई से कम से कम 10-12 लाख टीका प्रतिदिन लगाने की व्यवस्था करे। अभी तक कुल 2.63 करोड वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 05:42 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 08:38 PM (IST)
COVID-19 in UP: काफी नियंत्रण में कोरोना वायरस संक्रमण की सेकेंड स्ट्रेन, एक्टिव केस चार हजार से कम
बीते 24 घंटे में दो लाख 44,275 कोविड टेस्ट किए गए

लखनऊ, जेएनएन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की सेकेंड स्ट्रेन उत्तर प्रदेश में अब काफी नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्रिपल टी यानी ट्रैक, टेस्ट और ट्रीट फॉर्मूला का बड़ा असर है। प्रदेश में बीते 24 घंटे की टेस्ट रिपोर्ट के बाद 255 नए संक्रमित मिले हैं। इन सभी पर भी स्वास्थ्य विभाग की नजर है। इस दौरान 59 लोगों की मौत हुई। कोरोना से प्रदेश में अब तक 22,282 लोगों की जान चुकी है।

प्रदेश शासन में अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश में कहीं पर भी टेस्ट की संख्या घटाई नहीं गई है। बीते 24 घंटे में दो लाख 44,275 कोविड टेस्ट किए गए हैं। इसी अवधि में संक्रमण के 255 नए मामले आए। इसी दौरान 397 लोग स्वस्थ होकर इससे उबरे हैं। 2,525 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में अब कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 4,000 से कम हो गई है। वर्तमान में 3,910 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं।

यूपी में कोरोना का संक्रमण तेजी से घट रहा है। अब 47 जिलों में 50 से कम कोरोना रोगी हैं। महोबा कोरोना मुक्त हो चुका है, जबकि महोबा को मिलाकर इसके सहित आठ जिलों में अब 10 से कम कोरोना संक्रमित रोगी हैं। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना से संक्रमित 255 नए मरीज मिले। बीते 24 घंटे में 2.44 लाख लोगों की कोरोना जांच की गई। अभी तक कुल 5.57 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है।

जुलाई से एक दिन में 10-12 लाख वैक्सीनेशन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि एक जुलाई से कम से कम 10-12 लाख टीका प्रतिदिन लगाने की व्यवस्था करे। अभी तक कुल 2.63 करोड वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। जिसमें 2.22 करोड़ पहली डोज दी गई है। इसके साथ ही 40 लाख से अधिक लोगों को दूसरी डोज भी दे दी गई है। सोमवार को ही एक दिन में सात लाख से अधिक वैक्सीनेशन किया गया, जबकि लक्ष्य छह लाख का था।  

chat bot
आपका साथी